-गाजियाबाद में तिरंगा शौर्य यात्रा और भारत माता की महाआरती के दौरान देश भक्ति की लहर
-सिख समाज ने सेना, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री के साहस को बताया गौरव का प्रतीक
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। जिले में आयोजित तिरंगा शौर्य यात्रा और भारत माता की महाआरती एक ऐतिहासिक आयोजन साबित हुआ, जहां देशभक्ति की भावना चरम पर दिखी। इस कार्यक्रम में सिख समाज ने खुलकर ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना के पराक्रम को वीरता का प्रतीक बताया। इस दौरान देशभक्ति से लबरेज नारों ने समूचे वातावरण को गूंजा दिया भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिन्द की सेना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह और आयोजन प्रमुख मयंक गोयल को सिख समाज के प्रतिनिधियों ने औपचारिक रूप से अपना समर्थन पत्र सौंपा और कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जो सख्त कदम उठाए गए हैं, वे हर देशवासी के गर्व का विषय हैं।
महानगर समन्वयक सरदार एस.पी. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के निर्णायक नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को जो जवाब दिया है, उससे सिख समाज गौरवान्वित है। अब वक्त है कि हर उल्लंघन पर जवाब दोगुना हो। उन्होंने यह भी कहा कि यह समर्थन केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जरूरत पड़ी तो सिख समाज एकजुट होकर देश की रक्षा में भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होगा। कार्यक्रम में सिख समाज के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा हेतु समर्थन का संकल्प दोहराया।
इस दौरान जसविन्दर सिंह सनी, रविन्दर सिंह जौली, जगमोहन सिंह सलूजा, मनजीत सिंह सेठी, हरप्रीत सिंह जग्गी, गगन सिंह अरोड़ा, इन्द्रजीत सिंह टीटू, एस.एस. आनन्द, डॉ. एस.एस. पुरी, जसपाल सिंह, दलजीत सिंह टिम्मी, अजीत सिंह नन्दा, मनजीत सिंह साहिबाबाद, रविंद्र सिंह सग्गू, अजीत सिंह, कंवलजीत सिंह सिक्का, हरजोत सिंह, जसबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, जगपाल सिंह, मोहन पाल सिंह, इ$कबाल सिंह सोढ़ी, मुखविंदर सिंह, सिमरन रंधावा, लवली कौर, शिवप्रीत सिंह और हरजोत सिंह आदि मौजूद रहे।
















