• पथ विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं लगेगा ठेला-पटरी: विक्रमादित्य सिंह मलिक
• नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में टाउन वेंडिंग कमेटी की अहम बैठक
• गाजियाबाद के साप्ताहिक पैठ बाजारों को व्यवस्थित करने के लिए व्यापक रणनीति का हुआ निर्धारण
• पथ विक्रेताओं के लिए शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पुलिस और नगर निगम के बीच बनेगा संयुक्त कार्य प्रणाली

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर के साप्ताहिक पैठ बाजारों को व्यवस्थित और कानूनी रूप से नियमित करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशन में शुक्रवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में संपन्न हुई, जिसमें नगर निगम और पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जोनल प्रभारी तथा अन्य संबंधित सदस्य मौजूद थे। बैठक में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि साप्ताहिक बाजारों में अनियंत्रित रूप से फैलने वाले अतिक्रमण और अव्यवस्था से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि नागरिकों को भी भारी असुविधा होती है। ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने और बाजारों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम और पुलिस विभाग के बीच पूर्ण समन्वय आवश्यक है।

बैठक में यह निर्णायक फैसला लिया गया कि स्थानीय पथ विक्रेताओं को प्राथमिकता देते हुए उनके लिए एक सुव्यवस्थित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली लागू की जाएगी। यह प्रणाली विक्रेताओं को रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने, यूजर चार्ज और अन्य शुल्क ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा देगी। इससे न केवल प्रक्रिया पारदर्शी होगी, बल्कि विक्रेताओं के पंजीकरण का रिकॉर्ड भी डिजिटल माध्यम से सुरक्षित रखा जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद ने बैठक में कहा कि पुलिस विभाग अवैध अतिक्रमण हटाने में नगर निगम के साथ पूर्ण सहयोग करेगा।
इसके साथ ही साप्ताहिक बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित पेट्रोलिंग और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इससे न केवल यातायात बाधित होगा, बल्कि बाजार में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं रहेगी। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में नगर निगम की टीम जनसुविधाओं के बेहतर प्रबंधन और शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित बनाने में जुटी हुई है। साप्ताहिक बाजारों की व्यवस्थाओं को सुधारने से स्थानीय व्यापार को भी लाभ मिलेगा और आम नागरिकों की जीवनशैली में सुधार होगा।
जोनों में सर्वे कर जल्द शुरू होगा पथ विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन अभियान
टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य व जोनल प्रभारी मिलकर साप्ताहिक बाजारों का व्यापक सर्वे करेंगे। इस सर्वे के आधार पर पथ विक्रेताओं का डेटाबेस तैयार किया जाएगा, जिसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से जोड़ा जाएगा। यह प्रक्रिया विक्रेताओं की संख्या, उनकी दुकानें और स्थान निर्धारित करने में मदद करेगी।

आवासीय मार्गों को खुले और सुरक्षित बनाए रखने के लिए भी तैयार है योजना
नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को निर्देशित किया कि वे शीघ्र ही ऐसे कदम उठाएं जिससे साप्ताहिक बाजारों के कारण होने वाली यातायात जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। इसके लिए टाउन वेंडिंग कमेटी शीघ्र बैठक कर आवागमन की बाधा दूर करने की योजना बनाएगी। इसके अंतर्गत पथ विक्रेताओं को बेहतर मार्ग व सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक में दिया समर्थन
बैठक में उपस्थित पार्षद राजीव शर्मा एवं पार्षद ओमप्रकाश ने कहा कि वे भी पथ विक्रेताओं के हितों का ध्यान रखते हुए व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे। उनका मानना है कि यदि सभी विभाग मिलकर एक योजना बनाएं और उसका कड़ाई से पालन करें तो गाजियाबाद के साप्ताहिक बाजार पूरी तरह व्यवस्थित हो जाएंगे।