तरुण मिश्र ने समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी एवं भाजपा के विधायक संजय सरावगी से की मुलाकात

-ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की बिहार में उठाई मांग

नई दिल्ली। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर एक बार फिर से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ने अपना दौरा शुरु कर दिया है। मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे तरुण मिश्र ने बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी एवं भाजपा के विधायक संजय सरावगी से मुलाकात कर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के मुद्दों के साथ-साथ अन्य सामाजिक मुद्दो पर चर्चा की। तरुण मिश्र ने कहा देश के कई राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन हो चुका है और कुछ में प्रक्रिया शुरु हो गई है। बिहार में पिछले कई वर्षों से लगातार पत्र एवं मुलाकात के माध्यम से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर अपनी रखी जा चुकी है।

मगर भी तक बिहार सरकार से कोई सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिल रहा है। बिहार में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होना चाहिए, जिसमें ब्राह्मणों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पूजा पाठी, कर्मकांडी ब्राह्मण जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बोर्ड का उद्देश्य विप्र समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं की पहचान व सर्वेक्षण करना और उनके समग्र विकास के लिए कार्य करना है। इसी उद्देश्य के तहत मंदिरों के ब्राह्मण पुजारियों का रजिस्ट्रेशन कर उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकारी अनुदान मिलने में मदद मिलेगी। देश एवं समाज के लिए ब्राह्मण समाज में हमेशा एकता की मिसाल कायम की है, उसी को कायम रखने की जरूरत है।

ब्राह्मण समाज क्षमतावान है और हमेशा अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। यदि एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग कर ब्राह्मण समाज का उत्पीडऩ किया जाता है कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड इसका मुकाबला कर सकेगा। हालांकि ब्राह्मणों का यह काम नहीं हैं कि वो किसी से लड़ाई करें या उन्हें तोड़ें बल्कि एकजुटा होनी चाहिए, मगर एससी/एसटी एक्ट के जरिए यदि कोई हमला किया जाएगा तो ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के जरिए मुकाबला किया जा सकेगा। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी एवं भाजपा के विधायक संजय सरावगी ने तरुण मिश्र की बातों को सुनकर कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की मांग जायज है, जल्द ही सरकार से वार्ता कर इसे बिहार में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन कराने का प्रयास किया जाएगा।