-नगर निगम के सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम में 2 महीने में दर्ज हुई 1500 शिकायतें, 1300 से अधिक शिकायतें निस्तारित
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से की निगम की प्रशंसा, कहा-बदल रही है गाजियाबाद की व्यवस्था
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। शहरवासियों की शिकायतों के निस्तारण में नगर निगम का इंटीग्रेटेड कमांड व कॉल सेंटर काफी कारगर साबित हो रहा है। कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराने का लोगों में रुझान बढ़ा है, वहीं यहां दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण का ट्रैक रिकार्ड भी दुरूस्त हो रहा है। लगभग 90 फीसद शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में किया गया। जिन शिकायतों के निस्तारण में देरी हुई है, उसमें शिकायतकर्ता को देरी की वजह भी बताई जा रही है। इससे जहां शहरवासी संतुष्ट हो रहे हैं, वहीं नगर निगम की छवि भी सुधर रही है। इंटीग्रेटेड कमांड व कॉल सेंटर में आने वाली शिकायतों की निगरानी म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर खुद करते हैं। यही वजह है कि जिस विभाग द्वारा निस्तारण में कोई लापरवाही दिखाई जाती है उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने 731 करोड़ की 31 योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
कैलाश मानसरोवर भवन के लोकार्पण के दौरान गाजियाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान मंच से गाजियाबाद नगर निगम के काम-काज की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद की सड़कों पर परिवर्तन दिखाई दे रहा है। पहले और अब के गाजियाबाद में फर्क महसूस हो रहा है। मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने और जन-शिकायतों के निस्तारण में म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर द्वारा शुरू किये गये इंटीग्रेटेड कमांड व कॉल सेंटर एवं जन चौपाल की महत्वपूर्ण भूमिका है। 5 अक्टूबर 2020 को नगर निगम मुख्यालय में हाईटेक कंट्रोल
यह भी पढ़ें : सिर्फ एक फोन कॉल पर नगर निगम करेगा समस्याओं का समाधान
रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम सुबह से लेकर शाम तक एक्टिव रहता है और यहां दर्ज होने वाली शिकायतों का निस्तारण 72 घंटे के भीतर किया जाता है। कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18001803012 एवं लैंडलाइन नंबर 0120-2790369, 0120-2791418, 0120-42161080120-4632100 से लेकर 4632149 तक पर पिछले 2 महीने में 1512 शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें से 1309 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। पूर्व में सफाई, स्ट्रीट लाइट, दूषित पेयजल आपूर्ति जैसी शिकायतों को
यह भी पढ़ें : प्लास्टिक वेस्ट से सज-संवर रहा गाजियाबाद
दर्ज कराने के लिए लोगों को नगर निगम जोनल कार्यालय से लेकर निगम मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब सिर्फ एक फोन कॉल पर निगम शिकायतों के निस्तारण का प्रयास करता है। कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज होने के 72 घंटे के अंदर समस्या का निस्तारण कराया जाता है। जिन शिकायतों के निस्तारण में देरी होती है, उनमें म्युनिसिपल

यह भी पढ़ें : म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित
कमिश्नर स्वयं संबंधित विभाग प्रमुख से स्पष्टीकरण लेते हैं और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाती है। कंट्रोल रूम प्रभारी सीटीओ डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि कंट्रोल रूम में सबसे अधिक शिकायतें सफाई, पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश से संबंधित आती हैं। कुछ शिकायतें ऐसी होती हैं जो निर्माण कार्य से संबंधित होती हैं और ऐसे कार्यों को करने के लिए एक नियम है। ऐसे में शिकायतकर्ता को इन बातों से संतुष्ट किया जाता है। आईटी
यह भी पढ़ें : गाजियाबाद में प्रवेश करते ही होगा फील गुड, बदल रही है प्रवेश द्वार की सूरत
ऑफिसर मुबारक ने बताया कि कंट्रोल रूम में आने वाली हर कॉल को दर्ज किया जाता है और तत्काल संबंधित विभाग के पास शिकायतों के निस्तारण के लिए ट्रांसफर कर दिया जाता है।
नगर निगम को मिला पुरस्कार
शहरवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर नगर निगम द्वारा शुरू किए गए इंटीग्रेटेड कमांड व कॉल सेंटर की काफी सराहना हो रही है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक आॅनलाइन कार्यक्रम में म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर को इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर अवार्ड आॅफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।
कॉल सेंटर में दर्ज शिकायतें और उनका निस्तारण
विभाग – शिकायतें – निस्तारित शिकायतें
स्वास्थ – 481 – 458
पथ प्रकाश 481 – 385
जलकल – 300 – 277
उद्यान – 110 – 91
निर्माण – 99 – 61
जोनवार प्राप्त शिकायतों की स्थिति
जोन – प्राप्त शिकायतें
कविनगर – 490
वसुंधरा – 332
सिटी – 302
मोहन नगर – 205
विजय नगर – 183
नगर निगम का प्राथमिक कार्य शहरवासियों को जन-सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शहर साफ-सुंदर और स्वच्छ रहे यह
सुनिश्चित करना निगम का दायित्व है। लोगों की शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द हो इसके लिए इंटीग्रेटेड कमांड एवं कॉल सेंटर निगम मुख्यालय में स्थापित है। सभी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाता है। शिकायतों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाती है। कॉल सेंटर में दर्ज होने वाली शिकायतों की संख्या बढ़ रही है। इसका सबसे अधिक लाभ यह है लोगों को बेवजह कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं।
महेंद्र सिंह तंवर
म्युनिसिपल कमिश्नर
गाजियाबाद नगर निगम
















