गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में 18 लिपिकों के तबादले से मचा हड़कंप

-उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने कहा, कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम

उदय भूमि
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में 18 लिपिकों के तबादले से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। उपाध्यक्ष अतुल वत्स के आदेश पर बुधवार को यह तबादला सूची जारी की गई। उपाध्यक्ष कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक राजेश मिश्रा को अपर सचिव कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है, जबकि वरिष्ठ सहायक प्रभात कुमार चौधरी को भवन अनुभाग के साथ भूखंड और व्यवसायिक अनुभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, कनिष्ठ लिपिक चंद्र भूषण त्रिपाठी को उपाध्यक्ष कार्यालय में, और विनीत कुमार, शरद कुमार, राधेश्याम, रवि यादव को व्यवसायिक अनुभाग में तैनात किया गया है।

भूखंड अनुभाग में श्रीचंद सारस्वत, भू-अर्जन अनुभाग में दिनेश जोशी और धर्मपाल यादव, प्रधानमंत्री आवास योजना में विमलेश कुमार, विधि अनुभाग में जयशंकर मिश्रा, प्रवर्तन जोन-1 व 2 में अंकुर राणा, ओएसडी द्वितीय कार्यालय में प्रवीन कुमार, भू-अर्जन अनुभाग में विनीत कुमार पांडेय, किराया अनुभाग में जयवीर सिंह, भवन अनुभाग में रितेश कुमार, और प्रशासन अनुभाग में लाल बिहारी यादव की तैनाती की गई है।

इन तबादलों पर प्रतिक्रिया देते हुए, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने कहा, प्राधिकरण की कार्य कुशलता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह कदम आवश्यक था। इससे विभिन्न अनुभागों में ताजगी और नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तबादलों के बाद अनुभागीय वरिष्ठ प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि पर्यवेक्षणीय अधिकारी एक ही रहें, जिससे कार्य प्रणाली में सुगमता बनी रहे। इस आदेश से जीडीए में कार्यरत लिपिकों के बीच हड़कंप मच गया है, लेकिन प्रशासन का मानना है कि यह कदम संगठन की दक्षता में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण है।