उदय भूमि
गौतमबुद्ध नगर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। दिवाली का त्योहार सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद गौतमबुद्ध नगर में आबकारी अधिकारी की अवैध शराब के कारोबार में शामिल तस्करों पर तिरछी नजर क्या पड़ गई, हर दिन शराब तस्कर सलाखों के पीछे पहुंच रहे है। अवैध शराब के धंधे को पूरी तरह जड़ से खत्म करने के लिए इन दिनों आबकारी अधिकारी और उनकी टीमें चैन की सांस न ले रही है और न ही अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को लेने दे रहीं हैं। दिन हो या रात अवैध शराब की तलाश में आबकारी विभाग की टीमें सड़कों पर पहरा देने के साथ तस्करों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। जनपद गौतमबुद्ध नगर को अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव द्वारा छेड़ी गई मुहिम रंग ला रही है। वहीं जिले की स्थिति पर भी पहले से बेहतर होती नजर आ रही है। ऐसा नहीं है कि पूर्व के अधिकारियों ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है, कार्रवाई वहीं मगर उसका थोड़ा तरीका इस बार बदल गया है।
आबकारी अधिकारी द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ तैयार की गई रणनीति के तहत हो रही कार्रवाई ही उनकी कार्यशैली अन्य अधिकारियों से बिल्कुल अलग बता रही है। चुनाव व होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराने के बाद आबकारी दिवाली के त्योहार को भी सकुशल संपन्न कराने और आमजन को अवैध शराब के सेवन से बचाने की मुहिम को हर दिन धार देते हुए शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। बाहरी राज्यों से होने वाली शराब तस्करी पर रोक लगाने के बाद अब लाइसेंसी दुकानों से शराब तस्करी करने वालों पर भी पूरी तरह से अंकुश लगाने का काम किया जा रहा है। आबकारी विभाग की कार्रवाई में पकड़ा गया तस्कर क्षेत्र की लाइसेंसी दुकानों से ही शराब खरीदने के बाद उन्हें बेचकर अपनी अवैध शराब की दुकान चलाता था। मगर उसकी दुकान अब जेल होगी।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही लगातार रोड़ चेकिंग भी की जा रही है। दिवाली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को आबकारी निरीक्षक की टीम द्वारा थाना सेक्टर 49 में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर 49 निर्माणाधीन बिल्डिंग मेदांता हॉस्पिटल के पास सर्विस रोड पर टावर सेक्टर-50 के नजदीक अवैध रुप से शराब तस्करी कर रहे राजीव दास पुत्र मुकुलचंद दास को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से कटरीना देशी शराब ब्रांड के 86 पौवे यूपी मार्का बरामद किया गया। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। पकड़ा गया तस्कर क्षेत्र की लाइसेंसी दुकानों से ही शराब खरीद कर उसी शराब को क्षेत्र में महंगे दामों में बेचता था। अवैध शराब के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम आगे भी लगातार जा रहेगी। टीमों को भी लाइसेंसी दुकानों के आसपास खुली दुकानों को चेक करने के निर्देश दिए गए है।















