-उत्तरांचल भवन का नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
-चीफ इंजीनियर को दिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा नंदग्राम में निर्माण कराए जा रहे उत्तरांचल भवन का भगवान बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर दिखाई देगा। मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक उत्तरांचल भवन का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। नगर आयुक्त ने निरीक्षण करते हुए उत्तरांचल भवन का जल्द निर्माण पूरा किए जाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने नववर्ष-2024 में शहरवासियों को कई योजनाओं की सौगात देने के लिए प्लानिंग की है। इसी क्रम में नगर निगम की जमीन पर नंदग्राम में उत्तरांचल भवन का निर्माण किया जा रहा है।
नगर आयुक्त ने निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह आदि अधिकारियों के साथ उत्तरांचल भवन का निरीक्षण किया। इस भवन का 1500 वर्गमीटर जमीन पर 2.62 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण किया जा रहा हैं। भवन में कैमरे लगाने के अलावा बरामदा, हॉल आदि का निर्माण पूरा हो चुका हैं। इसमें फिनिशिंग का कार्य चल रहा हैं। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान पाया कि भवन में फिनिशिंग का कार्य टीम द्वारा किया जा रहा हैं। उन्होंने सभी कमरों में लिविंग एरिया में बॉलकनी, आंगन आदि में जाकर कार्यों को देखा। इसके साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के लिए चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए।
भगवान श्री बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर यह उत्तरांचल भवन बनाया गया है। उत्तरांचल भवन शहरवासियों के लिए लाभदायक रहेगा। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कार्य की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। जनवरी माह के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। फिनिशिंग कार्य के अलावा लाइट डिजाइनिंग, पानी आदि का कार्य चल रहा है। नगर आयुक्त ने टीम को उत्तरांचल भवन के सौंदर्यीकरण का कार्य करने के लिए भी आदेश दिए।


















