-ब्रांड एम्बेसडर के रुप में लाजपत राय महाविद्यालय के विद्यार्थी करेंगे मतदान के प्रति जागरूक
गाजियाबाद। साहिबाबाद लाजपत राय महाविद्यालय में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान के लिए छात्रों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल अधिकारी स्वीप अभिनव गोपाल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सीडीओ अभिनव गोपाल ने मतदान का महत्व बताते हुए मतदाताओं को मतदान के लिए एवं अपने मतों का प्रयोग कर प्रयोग राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा जिम्मेदार बनिए और राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान करिए। मतदान देश के प्रत्येक नागरिक का अधिकार होने के साथ उसका पहला कर्तव्य है। सच्चा देश भक्त अपने देश के लिए खुद मतदान करने के साथ अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने के लिए मतदाता बूथ पर पहुंचे। यहां यदि उन्हें कोई समस्या होती है तो प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सही उम्मीदवार का चुनाव करने के लिए जागरूक किया एवं मतदाता एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया।
आयोजन में प्रज्ञा श्रीवास्तव डी.डी.ओ., कुणाल मुद्गल जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा वर्ग, रुचि त्यागी, डॉ पूनम शर्मा, डॉ विनीता त्यागी, स्वीप समन्वयक गाजियाबाद, वाणी शर्मा, सुभाष गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर उदय प्रताप सिंह ने सभी अधिकारियों का महाविद्यालय एवं समस्त स्टाफ की ओर से स्वागत और अभिनंदन किया एवं विद्यार्थियों को अपने निवास मोहल्ले इत्यादि में मतदान के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, पोस्टर तथा स्लोगन के माध्यम से मतदान जागरूकता फैलाने का सफल प्रयास किया। कार्यक्रम में डॉ सरिता शर्मा, निदेशक (स्व वित्त पाठ्यक्रम) ने भी छात्रों को मातन के महत्व के विषय में अवगत कराया। इस दौरान डॉक्टर नेहा गुप्ता, एनसीसी ऑफिसर, डॉ विकास कुमार एनएसएस ऑफिसर, डॉ भावना गर्ग, डॉ नीरज तिवारी, भावना शर्मा, डॉक्टर रीमा सोढ़ी, पूनम अरोड़ा, नमिता सिंह, नीरज रानी, डॉक्टर सपना, निडर सिंह, श्याम पांडे आदि उपस्थित रहे।

















