आईटीएस इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एण्ड एलाइड साइंसेज में महिलाओं के सम्मान में मनाया महिला दिवस

-आईटीएस फिजियोथेरेपी ओपीडी में महिला रोगियों को निशुल्क परामर्श एवं इलाज में 50 प्रतिशत की दी गई छूट

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित आईटीएस इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एण्ड एलाइड साइंसेज ने समाज में महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 4 मार्च से 9 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 2024 को बड़े उत्साह के साथ मनाया। हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता का संदेश फैलाने और एक बेहतर समाज बनाने के लिए मनाया जाता है। महिला दिवस मनाने का उद्देश्य एक ऐसी जगह बनाना है जहाँ कोई लैंगिक भेदभाव न हो। संयुक्त राष्ट्र (महिला) के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2024 का विषय ÓÓ महिलाओं में निवेश प्रगति में तेजी लाना है। महिला दिवस की थीम को महिलाओं को शामिल महसूस कराकर, उन्हें अपनी वित्तीय स्थिति को ऊपर उठाने के लिए अधिक से अधिक अवसर देकर उचित ठहराया जा सकता है।

एक शिक्षित और आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिला परिवार की बेहतरी में बहुत योगदान दे सकती है जिसके परिणामस्वरूप समाज का उत्थान होगा। उत्सव की शुरुआत एक फिजियोथेरेपी शिविर से हुई। फिजियोथेरेपी शिविर 4 मार्च से 9 मार्च तक महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने और उन्हें सामान्य महिला स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया था। शिविर का आयोजन विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया था। शिविर के दौरान आईटीएस फिजियोथेरेपी ओपीडी में महिला रोगियों को निशुल्क परामर्श एवं इलाज में 50 प्रतिशत की छूट दी गई। बीपीटी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि कैसे एक महिला अपने दैनिक स्वास्थ्य मुददों की उपेक्षा करती है और फिजियोथेरेपी उपचार से उन्हें कितनी आसानी से लाभ मिल सकता है।

9 मार्च को फिजियोथेरेपी विभाग की छात्राओं ने एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। आईटीएस इन्सटीटयूट ऑफ हेल्थ एण्ड एलाईड साइंसेज के प्रिंसिपल, डॉ एम थंगराज ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश  डालते हुए दर्शकों को संबोधित किया। डॉ एम थंगराज ने छात्राओं, अध्यापिकाओं और महिला स्टाफ सदस्यों के लिए आईटीएस परिसर में प्रदान की जा रही सुविधाओं का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ मधुरिका अग्रवाल थी। वे वर्तमान में बाल-रोग विशेषज्ञ के रूप में समाज की सेवा कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम किया है और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कई प्रकाशन ÓÓद लेंसटÓÓ में प्रकाशित हुए है। आईटीएस इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एण्ड एलाइड साइंसेज के सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने श्री अर्पित चड्ढा वाईस-चेयरमैन आईटीएस दी-एजूकेशन ग्रुप को महिलाओं के लिए आईटीएस परिसर के अन्दर एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।