इंडस्ट्री, एकेडेमिया तथा सरकारी संस्थानों के अनुभवी करेंगे छात्रों को मार्गदर्शन
गाजियाबाद। मोहनगर स्थित आईटीएस संस्थान में आज यानि शनिवार को सुबह 10 बजे इनफॉर्मल इकोनोमी-द इनविजिबल हैंड विषय पर वर्चुअल रिसर्च कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन वर्चुअल रिसर्च कन्वेंशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि मि अनिल पाटनी, टीम लीडर, इयू पॉलिसी एंड आउटरीच प्रोजेक्ट (इंडिया एंड फ्रांस), कीनोट स्पीकर मि राहुल शर्मा मैनेजिंग डायरेक्टर, एपीसीओ वल्र्डवाइड और डॉ रजत कथूरिआ, प्रोफेसर एंड डीन, शिव नादर यूनिवर्सिटी, फॉर्मर डायरेक्टर एंड चीफ एग्जीक्यूटिव, इंडियन कॉउन्सिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनोमिक रिलेशन्स एवं आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा द्वारा किया जाएगा। रिसर्च कन्वेंशन दो पैनल डिस्कशन सत्रों में आयोजित किया जाएगा। जिसमे इंडस्ट्री, एकेडेमिया तथा सरकारी संस्थानों के वरिष्ठ एवं अनुभवी प्रतिनिधि ईआईएस एंड एमएसएमई, एग्रीकल्चर, हॉस्पिटैलिटी, फॉरेस्ट्री एंड अदर नेचुरल रिसोर्सेज, कंस्ट्रक्शन एंड रियल इस्टेट और सर्विस सेक्टर पर आधारित विषयों पर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में चर्चा की जाएगी।
इन पैनल डिस्कशन सत्रों में मि एसके गौतम, सीईओ, उद्यम, अ यूनिट ऑफ एनआर ट्रेडविंड सर्विसेज प्राइवेट लि, देलही, रम्मन रामनाथन, फॉर्मर फर्स्ट डिरेक्टर मिशन एआईएम एंड फॉर्मर एडिशनल सेक्रेटरी नीति आयोग, नई दिल्ली, डॉ राज अग्रवाल, प्रोफेसर एंड डायरेक्टर , सीएमई-एआईएमए, नई दिल्ली, आनंद मिरानी, डायरेक्टर एंड लीडर एडवाइजर, सिम्प्लस एक्सिम एंड कॉर्पोरेट एडवाइजरी एलएलपी, मि हनदी खलीफे, सीनियर डायरेक्टर-आईएमए मिडिल ईस्ट अफ्रीका एंड इंडिया ऑपरेशन्स, मिस शालिनी गोयल भल्ला, मैनेजिंग डायरेक्टर , इंटरनेशनल कॉउन्सिल फॉर सर्कुलर इकोनोमी, सुरेंद्र नाथ आईएएस, फॉर्मर सेक्रेटरी, जस्टिस, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, प्रो बीरेंद्र कुमार, डॉ राजेंद्र प्रसाद एग्रीकल्चर सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बिहार, डॉ संजीव सक्सेना, असम सेंट्रल यूनिवर्सिटी, फॉर्मर एडिशनल जेनरल मेनेजर, जेपी होटेल्स, आगरा, अश्विंदर आर सिंह, सीईओ, भारतीय अरबन, डॉ विपिन कुमार, डायरेक्टर एंड चीफ इनफार्मेशन ऑफिसर, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन, डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी , गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एवं अंकुर बिसेन, सीनियर पार्टनर एंड ऑथर, टेक्नोपैक एडवाइजर्स परिचर्चा में भाग लेंगे और अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
















