सस्ती शराब के चक्कर में 7 लोग पहुंचे जेल, दिल्ली से ला रहे थे सस्ती बीयर और शराब

गाजियाबाद। दिल्ली सरकार की नीति ने शराब के कारोबार के सारे समीकरण बदल कर रख दिए है। दिल्ली में सस्ती शराब के चक्कर में लोग जेल जाने तक मजबूर है। मगर उसके बाद भी दिल्ली से शराब लाने से बाज नही आ रहे है। एनसीआर के पड़ोसी जिलों में भी शराब के शौकीनों की भागदौड़ इससे बढ़ गई है। तस्करी से न केवल राज्य सरकारों को राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि सीमा के करीब कुछ क्षेत्रों में बार और पब को भी चपत लगती है। दिल्ली शराब के चलते आबकारी विभाग की टीम का दिल्ली बोर्डर पर भी 24 घंटे सख्त पहरा है।

बोर्डर पर आबकारी विभाग की टीम उसके बाद भी लोग बिना किसी खौफ के दिल्ली की शराब लेकर गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश कर रह है। यह बात अलग है कि दिल्ली की शराब लेने के बाद इन लोगों की महफिल जेल में ही सजती नजर आती है। आबकारी विभाग की टीम ने दिल्ली की शराब के साथ सैकड़ो लोगों को जेल की हवा खिलाई है। साथ ही उनके वाहनों को भी जब्त कर लिया है। जो जेल के अंदर है वह बाहर आने की गुहार लगा रहे है। आबकारी विभाग की टीम ने दिल्ली शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जनपद में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं एसएसपी मुनीराज जी. के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन पर पूर्ण रुप से अकुंश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा, आशीष पाण्डेय, त्रिवेणी प्रसाद मौर्य, राकेश त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह हयांकी की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार देर रात तक दिल्ली बॉर्डर, खोड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर चेक पोस्ट, लोनी-बागपत रोड़ एवं ईडीएम मॉल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। विजय नगर, सजवान नगर कट के पास चेकिंग के दौरान पैशन प्रो बाइक पर परिवहन करते हुए 6 बोतल पार्टी स्पेशल के साथ मनीष पुत्र रामकिशन निवासी महेशपुरी मोदीनगर को गिरफ्तार किया गया।

डीपीएस स्कूल के पास से कपिल देव पुत्र स्व: दयाशंकर को 42 पौवे मिस इंडिया की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। अम्बेडकर गेट पर चेकिंग के दौरान स्कूटी पर परिवहन करते हुए 48 पौवे मकडोवेल नंबर-01 दिल्ली मार्का के साथ अंकित पुत्र शंभूनाथ को गिरफ्तार किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान टीवीएस अपाचे पर परिवहन करते हुए 4 बोतल मैजिक मोमेंट दिल्ली मार्का के साथ डेविड पुत्र सुरेश को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान हीरो स्प्लेंडर बाइक पर परिवहन करते हुए 24 केन किंगफिशर बियर एवं 6 बोतल इम्पीरियल ब्लू दिल्ली मार्का के साथ संदीप पुत्र रामपाल को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली बागपत रोड पर शांतिनगर गेट के पास रोड चेकिंग के दौरान अंकित पुत्र राजकुमार को हीरो स्प्लेंडर बाइक पर परिवहन करते हुए 28 केन गॉडफादर स्ट्रांग बियर दिल्ली मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में अमित पुत्र रामू को बजाज डिस्कवर बाइक पर 24 केन गॉडफादर स्ट्रांग बियर दिल्ली मार्का के साथ परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। साथ बरामद वाहन को जब्त कर लिया गया है। दिल्ली व अंतर्राज्जीय शराब को लेकर जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग की टीम लगातार दिल्ली बोर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रही है। अवैध शराब के खिलाफ जनपद में अभियान लगातार जारी रहेगा।