गाजियाबाद। आर्य समाज इंदिरापुरम द्वारा सोमवार को देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव यज्ञ करके मनाया गया। यज्ञब्रम्हा राकेश आर्य, यजमान सुशील गर्ग आर्य, अनुभा गर्ग आर्य, सत्या चोपड़ा, सुशीला आर्य रही। यज्ञ के पश्चात देश के लिए प्रधान प्रदीप आर्य ने देश भक्ति के गीत गाकर सबको भावविभोर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे हो गए है। इन सालों देश ने बहुत विकास किया है। देश को आजाद करने वाले उन सभी महान विभूतियों को याद करने का समय है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश की आजादी के लिए शहीद हो गए।

हर्ष भाटिया, आरपी सिंह ने देश भक्ति के ऊपर अपने विचार व्यक्त करते हुए आज हम आजादी का अमृत महोत्सव यूंही नही मना रहे है। इस आजादी के लिए शहीदों ने अपने जान की कुर्बादी है, जिससे हम चैन की सांस सकें। आज भी हमारे जवान देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात मुस्तैद है। ताकि हम यहा बिना किसी खौफ के रह सकें। सविता आर्य ने देश भक्ति पर अपने विचार दिए, कल्पना बघेल एवं पूर्णिमा ने देश भक्ति के नारे लगाए।

रोहन सिंह वघेल ने झंडा रोहन का चित्रण किया। इस दौरान सुशीला आर्य ने अपना जन्मदिन यज्ञ के पश्वात प्रसाद वितरण एवं पौधारोपण कर मनाया। राजरानी बघेल, विद्या रानी आर्या, आनंद प्रकाश आर्य, श्रेष्ठ आर्य, ललित केडिया, जय कुमार, अशोक कुमार, जय प्रकाश आर्य अखिलेश्वर मुनि, चंद्रवीर, गोपाल कृष्ण अस्थाना, सुनीता गुप्ता, नीलम दुआ, अवनीश समेत सैकड़ों लोगों ने अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस मनाया। उसके बाद ऋषि प्रसाद की व्यवस्था की गई।
















