विजयी विश्व तिरंगा प्यारा नारों के साथ ब्रिज बिहार में निकली तिरंगा यात्रा

गाजियाबाद। देशभर में अभी सड़क किनारे सजावट से लेकर लोगों के घरों, गाडिय़ों और प्रतिष्ठानों तक पर तिरंगे की धूम है। आप जहां निकलें हर ओर हमारा तिरंगा शान से लहराता नजर आ रहा है। हो भी क्यों न, हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव जो मना रहा है। देश की आजादी को 75 साल पूरे हो गए। आजादी का अमृत महोत्सव पर्व हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा ब्रिज बिहार मंडल मंत्री शिवा राणा द्वारा स्वतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा रैली कड़कड़ मॉडल ग्राम से प्रारंभ होकर झंडापुर, महाराजपुर, सूर्य नगर, चंद्रनगर, रामपुरा से साहिबाबाद होते हुए ब्रिज बिहार मंडल मंत्री के ऑफिस में समापन हुआ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को ब्रिज विहार मंडल के भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंत्री शिवा राणा ने अपने समर्थकों के साथ 500 बाइक, 200 कार के साथ ग्राम कड़कड़ मॉडल से रैली का शुभारंभ किया। शिवा राणा ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झण्डा ऊंचा रहे हमारा नारों के साथ उपस्थित छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों में देश भक्ति भावना के प्रति जोश भरते हुए कहा कि इस नारे को हमेशा याद रखना है।

इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरों में जाकर अपने परिवार के लोगों को भी स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्ष गांठ के अवसर पर झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करेंगे। अपने देश की आन, बान और शान को कायम रखते हुए इस तिरंगे को कभी भी झुकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कहा वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान भगवधारी योद्धा संघ संस्थापक भाजपा नेता उत्तम उपाध्याय, हर्षित राघव, बिट्टु गुप्ता , अजित साह, सचिन भगवाना, रोहित गुप्ता, विराट चौहान समेत हजारों युवा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।