गाजियाबाद। दिल्ली की सस्ती एवं अवैध शराब का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आबकारी विभाग की कार्रवाई भी लगातार जारी है। दिल्ली से शराब लेकर आने वाले लोगों को आबकारी विभाग की टीम भी बख्शने के मूड में नही है। जैसे ही लोग दिल्ली की शराब लेकर गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश कर रहे है। वैसे ही आबकारी विभाग की टीम उन्हें धर-दबोच रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने दिल्ली की अवैध शराब समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जो कि सस्ते के लालच में दिल्ली से शराब लेकर आ रहे थे।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात तक आबकारी निरीक्षकों द्वारा दिल्ली बॉर्डर, खोड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर चेक पोस्ट, लोनी-बागपत रोड़ एवं ईडीएम मॉल के पास चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान आबकारी निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद मौर्य की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर सीमा चौकी के पास टीवीएस स्कूटी से परिवहन करते हुए 12 बोतल किंगफिशर स्ट्रोम बीयर दिल्ली मार्का के साथ राजेंद्र कुमार पुत्र मेहर चंद को गिरफ्तार किया। वहीं आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह हंयाकी की टीम द्वारा सुमित पुत्र किशन स्वरूप को दिल्ली मार्का रॉयल स्टैग की 2 बोतल तथा 3 हाफ समेत गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
















