श्रवण माह: मेयर एवं नगर आयुक्त ने दुधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

-कांवड़ कंट्रोल रुम का निरीक्षण

गाजियाबाद। श्रवण माह के प्रथम सोमवार को मेयर एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रुप से दुधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। श्रवण माह में कांवड़ मेले को लेकर नगर निगम की तैयारियां जोरों से चल रही है। मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने संयुक्त रुप से दुधेश्वर नाथ मन्दिर एवं मेरठ रोड तिराहे स्थित कावड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जिसमें नगर निगम की टीम बहुत तेजी से कार्य कर रही थी।

मंदिर परिसर में पानी के टैंक, सफाई व्यवस्था के लिए 8 कर्मचारियों की ड्यूटी मंदिर परिसर में लगाई। बाहर की सफाई के लिए अलग से व्यवस्था कराई गई। जलाभिषेक के लिए गंगा जल की व्यवस्था, रोशनी की व्यवस्था, बाहर की बेरिकेडिंग की व्यवस्था नगर निगम ने लगभग पूरी कर ली है।

मंदिर परिसर मे अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। जिससे किसी भी शिव भक्त कांवडिय़ों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो सकें। कांवड़ कन्ट्रोल रूम में भी तत्काल में निरीक्षण किया गया। जिसमे उनके द्वारा कन्ट्रोल रूम में बाहर इंटरलॉकिंग टायल का कार्य, रूम के अंदर फ्लोर टायल, रंगाई पुताई, नगर निगम का नाम एवं नगर निगम के होडिंग के लगाने के निर्देश दिये गए थे। जिसको मेयर एवं नगर आयुक्त ने जाकर जायजा लिया। जहां करीब 90 फिसद कार्य पूरा हो चुका है। मेयर एवं नगर आयुक्त ने निगम की टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांवड़ मेले को सफल बनाने के लिए नगर निगम के कर्मचारी एवं अधिकारी दिन-रात कार्य कर रहे है। कन्ट्रोल रूम से नगर निगम शहर में सभी स्थानों पर अपनी नजर रखेगा। नगर निगम सीमा में किसी भी कार्य मे कोई परेशानी आने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।