-गिरफ्तार के लिए हनुमान मंदिर में आप कार्यकर्ताओं ने की पूजा अर्चना
गाजियाबाद। योध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश भर में हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चौपला मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे जहां मंदिर के सामने बैठकर पूजा अर्चना कर अयोध्या भूमि घोटाले का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भगवान हनुमान से की। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकताओं को उठा कोतवाली ले गए। पुलिस ने 144 धारा का उल्लंघन के आरोप में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। वही आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है।
देश के बहुसंख्यक हिंदुओं की इससे आस्था जुड़ी हुई है। इसीलिए राम मंदिर निर्माण के नाम पर देश भर से लोगो ने हजारों करोड़ रुपये ट्रस्ट को चंदे में दिए। अब उसी ट्रस्ट में उनके चंदे की धनराशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। अयोध्या में श्री राम भूमि ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन में करोड़ों का घोटाला हुआ है। इस घोटाले से लोगों की आस्था ऊपर परहार हुआ है, वही लोगों की जेब से गए चंदे की लूट में आरोपित लोगों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिसके लिए हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना की। लेकिन पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया, यह भारतीय नागरिकों की आजादी का उल्लंघन है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस दौरान प्रियंका गगन, सुजाता शर्मा, शिव बाबू पाठक, मुकेश प्रजापति, आजाद अंसारी, अजीत शर्मा, अजय चौधरी, कल्पना वर्मा, जतिन शर्मा, देवनंद वर्मा, धनेश मित्तल, दीपक वर्मा, नितिन रजौरिया व जन्म सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















