राजनगर चौराहे का आकर्षण बढ़ाएगा खूबसूरत स्टेचू

स्वच्छता के साथ शहर की सुंदरता पर निगम का नया कदम

गाजियाबाद। स्वच्छ भारत देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नगर निगम, नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान पर पूरा फोकस करते हुए शहर में विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई कर रहा है। लेकिन इन सब से विपरित गाजियाबाद नगर निगम शहर को जहां स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दे रहा है। इसी के साथ शहर को सुंदर बनाने के लिए भी नए-नए कदम उठा रहा है। यही वजह है कि शहर के चौराहे, एंर्टी प्वाइंट आकर्षण का केन्द्र बन रहे है। पूर्व में नगर निगम ने शहर के सभी चौराहों पर स्वच्छता सदेंश के साथ राजेंद्र नगर स्थित एमफॉरयू चौराहे पर वेस्ट प्लास्टिक से बनाई गई शहीद मेजर मोहित शर्मा की शहादत व सम्मान में एक बंदूक तथा 6 गार्ड बंदूक की रक्षा करते बनाया गया था। इसी कड़ी में फिर राजनगर के चौराहे पर एक मनमोहक स्टेचू लगाया है।
मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर जनपद के कई मुख्य चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। शहर को सुंदर बनाने के लिए राजनगर के चौराहे पर स्टेचू को लगाया गया। जो कि आने जाने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। जबकि निगम द्वारा अभी उसको मनमोहक बनाने की तैयारियां ही चल रही है।

एसबीएम लिंक नोडल ऑफिसर/उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद की 10 मुख्य बड़े चौराहों पर जहां इस प्रकार की आकर्षक स्टेचू लगाए जा सकते हैं। ऐसे चौराहों को चिन्हित कर शहर सुंदर बनाने के लिए आकर्षक स्टैचू लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी मेयर एवं नगर आयुक्त के निर्देशन में चल रही है। प्रथम चरण में राजनगर में स्टेचू लगाने की तैयारी चल रही है। जो कि कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, उक्त चौराहे को बहुत ही सुंदर व मनमोहक बनाया जाएगा। फुलवारी में लाइटों का प्रयोग किया जाएगा। जोकि आगंतुकों के लिए एक आकर्षक का केंद्र बनेगा। इस प्रकार लगभग 10 चौराहों पर स्टेचू लगाकर शहर की सुंदरता को बढ़ाया जाएगा। नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के क्रम में शहर को धूल मुक्त करने के साथ-साथ शहर को सुंदर बनाने की पूरी तैयारी कर रह रहा है। जिसमें शहर के निवासियों का विशेष योगदान नगर निगम को प्राप्त हो रहा है।