गाजियाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत वैशाली सेक्टर-1 वार्ड 72 स्थित मैक्स रोड और गुरुद्वारे वाली रोड पर रात्रि सफाई अभियान के लिए नगर निगम द्वारा कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा समय-समय पर कार्य की देखभाल की जाती है और सफाई ढंग से हो इसके लिए दिशा निर्देश दिए जाते हैं। क्षेत्र की सफाई की व्यवस्था को लेकर निगम पार्षद बेहद गंभीर है। इसलिए सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पार्षद ने खुद सड़क पर उतरकर कार्यों का जायजा लिया।
पार्षद ने बताया कि निगम द्वारा नियुक्त कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लिया गया। शहर की सफाई व्यवस्था में निगम के कर्मचारी पूरी मेहनत से कार्य कर रहें है। इसके साथ ही साफ-सफाई में क्षेत्र की जनता भी अपना पूरा योगदान दे रही है। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सफाई कर्मी अपना अहम योगदान दे रहे है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में अपना योगदान दें। नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में पूरी मेहनत से काम कर रहें है, ठीक उसी तरह हमें भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। तभी हम अपने शहर को स्वच्छता एवं सुंदरता में नंबर 1 बना सकेंगे।
















