गाजियाबाद। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा मोहम्मद पैगंबर के खिलाफ दिए गए बयान के बाद हुए कई शहरों में बवाल को दृष्टिगत रखते हुए जिले मेें पुलिसफोर्स चौकन्ना हो गई है। गुरूवार को एसएसपी मुनिराज जी. के आदेश पर जिले के सभी थानों क्षेत्रों में एसपी, एएसपी, सीओ ने थाना प्रभारियों,चौकी प्रभारी एवं भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्रवार खासकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकोंं में ड्रोन कैमरों से निगरानी करते हुए फ्लैग मार्च किया। पिछले जुमे पर हिंसा से सबक लेते हुए पुलिस ने इस बार जुमे पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। ईदगाह व जामा मस्जिद में अदा होने वाली नमाज को लेकर मस्जिदों के आसपास ड्रोन आसमान में उड़ाकर तैयारियों का जायजा लिया गया। आपको बता दें कि माहौल बिगाडऩे वाली भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस के एक्सपर्ट सक्रिय हो गए हैं। इसके अलावा संदिग्धों व शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए जिले भर में पुलिस सक्रिय हैं।एसएसपी मुनिराज जी के निर्देश पर गुरुवार को भारी संख्या में पुलिस फोर्स सड़कों पर लाव-लश्कर के साथ उतर गई।

बुलडोजर लेकर पहुंची ने किया भ्रमण:
जुमे की नमाज से पहले गुरूवार को पुलिस अधिकारियों ने पैदल मार्च करके शांति प्रिय लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का संदेश दिया। शुक्रवार आज दिल्ली की सीमाओं और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाएगी। साहिबाबाद क्षेत्र में शालीमार गार्डन मेन,विक्रम एंक्लेव, बंगाली कॉलोनी,डीएलएफ,तुलसी निकेतन आदि क्षेत्र दिल्ली से सटा है। शहीद नगर,गरिमा गार्डन, पसौड़ा, महाराजपुर की मस्जिदों में दिल्ली के मुस्लिम लोग भी नमाज पढऩे आ जाते है। इसके बीच अराजकतत्व भी शामिल हो सकते हैं। उन्हेें रोकने के लिए पुलिस सर्तक हो गई है।पुलिस अधिकारियों ने संभ्रांत लोगों व मस्जिदों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की है, शांतिपूर्ण नमाज पढऩे ओर किसी तरह का विरोध-प्रदर्शन नहीं करने पर सहमति बनी हैं।

आज शुक्रवार को दिल्ली सीमा क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग करेगी। गुरूवार को इंदिरापुरम सीओ अभय कुमार मिश्रा ने पुलिस फोर्स व दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ खोड़ा में पैदल मार्च किया। लोगों से शांति बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं, कौशांबी थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन मलिक ने बुलडोजर के साथ कौशांबी, वैशाली में पैदल मार्च किया।अराजक तत्वों को कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया। एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। दिल्ली की सीमाओं और सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। आज यहां पर बैरियर लगाकर लगातार चेकिंग की जाएगी। कानून-व्यवस्था खराब करने वालों व अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बार पुलिस ने बुलडोजर के साथ में सड़कों पर फुट पेट्रोलिंग की। बुलडोजर को दिखाकर पुलिस यह संदेश दिया कि अगर किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो यह बुलडोजर आप चलेगा।

एसएसपी मुनीराज जी.ने बताया कि जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के जिलए जनपद को 7 जोन में बांटा गया है। सभी जोन प्रभारी सीओ और मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी होंगे। थानों को सेक्टर का रूप दिया गया है। सेक्टर प्रभारी स्वयं थानाध्यक्ष रहेंगे। पुलिस को सभी दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ हर वक्त तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा उड़ाकर सतर्क नजर रखी जा रही हैं। ड्रोन से यह देखा जा रहा है कि किसी मकान-दुकान की छत पर ईंट-पत्थर तो इक_ा नहीं किए गए हैं। जिले में सभी मस्जिद के प्रमुख लोगों से बातचीत कर ली गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि जुमे पर किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं होगा। अपील भी की जा रही है कि जुमे पर सभी नमाजी जामा मस्जिद में ही न आएं। उनके नजदीक जो भी मस्जिद हो,वहीं पर जाकर जुमे की नमाज अदा करें। उधर, मुस्लिमों में चल रही हलचल की खबर रखने के लिए पुलिस ने एलआईयू और इंटेलिजेंस को भी क्षेत्रों में लगाया है।
















