व्यापारियों का हित, उनकी सुरक्षा सर्वप्रथम: डीएम

-डीएम-एसएसपी ने की व्यापारियों के साथ बैैठक

गाजियाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं डीआई/एसएसपी अमित पाठक द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परमजीत बहुउद्देशीय हॉल में जनपद के प्रमुख व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनसे सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध मे वार्ता की गई एंव उनकी समस्याओ को सुनकर उनके निस्तारण के लिए पुलिसधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान गाजियाबाद के लगभग सभी व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने अपने स्तर से सुझाव देते हुए समस्याओं के बारे में अवगत कराया तथा व्यापारिक सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा और पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह किया। व्यापारियों की ओर से पुलिस प्रशासन को यह आश्वासन दिया गया कि उनके संगठनों द्वारा बहुत जल्द बाजार क्षेत्र को बहुत जल्द कैमरे की निगरानी से लैस कर दिया जायेगा। व्यापारियों ने कहा कोविड-19 के कारण ग्राहक मार्केट में कम पहुंच रहे है। लेकिन जैसे जैसे मार्केट में ग्राहकों की संख्या में इजाफा होगा वैसे वैसे सीसीटीवी कैमरी की जरुरत और अधिक महसूस होगी। डीआईजी ने कहा व्यापारियों का हित, उनकी सुरक्षा सर्वप्रथम है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा व्यापारी वर्ग पुलिस प्रशासन को बेहतर सहयोग करता है तो उसे उतना ही अच्छा सुरक्षा का माहौल मिलता है। समय-समय पर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर बैठक होती रहेगी। व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस का दायित्व है। डीआइजी अमित पाठक व डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने व्यापारियों द्वारा सुरक्षा की पहल में सार्थक व महत्वपूर्ण सहयोग करने का आश्वसन देने पर सभी व्यापार मंडल का आभार जताया। इस मौके पर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव तिलक राज अरोड़ा, उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष गोपीचंद, जिलाध्यक्ष राम किशोर अग्रवाल, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, पश्चिम उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गोयल के अलावा अन्य व्यापारिक संगठनों से अशोक चावला, प्रीतम लाल, सुभाष छाबड़ा, संजीव मित्तल, संदीप बंसल, राकेश स्वामी, अमित, राजदेव त्यागी, उदित मोहन, डॉ नमित वार्ष्णेय, प्रह्लाद दुआ, प्रदीप गर्ग, डॉ हरीश शर्मा, प्रदीप गुप्ता, वसीम अली, सरदार मुखविंदर सिंह भाटिया, हितेंद्र शर्मा, अनीरूद, रतन सिंह भाटी, महेश तायल आदि व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।