आपसी सद्भाव के साथ मनाएं होली का त्योहार: मनोज गोयल

बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन ने जीडीए में मनाई होली

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमणकाल के कारण पिछले दो वर्षों से लोग सामूहिक रूप से त्योहार भी नहीं मना पाए। इस बार कोरोना संक्रमण पर लगाम लगी है। गाजियाबाद बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बुधवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में होली पर्व धूमधाम से मनाई गई। जीडीए सचिव बृजेश कुमार, ओएसडी सुशील चौबे, अपर सचिव त्रिपाठी से मिलकर फूलों की होली खेली गई।

महासचिव एवं पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में अनादि काल से मनाया जा रहा है। त्योहार आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। हमें आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाना चाहिए। हम सभी को आपस में मिल-जुलकर एक-दूसरे को खुशियां बांटनी चाहिए। होली पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार जब हम होलिका दहन करते हैं, तो उसमें सभी बुराईयों को जला दिया जाता है। इसी तरह अंदर छुपी बुराई का त्यागी कर प्रेम के भाव लाए। इस मौके पर अध्यक्ष राजीव शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।