गाजियाबाद। जिला कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहेसंगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत रविवार को मोदीनगर विधानसभा के भोजपुर ब्लाक के न्याय पंचायत तलहटा के गांव सैदपुर में न्याय पंचायत स्तरीय बैठक हुई बैठक का संयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी कोऑर्डिनेटर राजेंद्र अवाना मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों का बड़े स्तर पर शोषण कर रही है। 
किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने के लिए तीन कृषि काले कानून बना दिए जिसका विरोध किसान कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष अमोल वशिष्ट ,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ चीनी ,जिला महासचिव कलीमुद्दीन कसार, जिला महासचिव राधा किशन शर्मा, मोदीनगर कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष शर्मा ,किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, जाकिर ,राजकुमार गहरा बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र गुर्जर आदि लोग शामिल हुए न्याय पंचायत स्तरीय दूसरी मीटिंग भोजपुर ब्लॉक के कादराबाद न्याय पंचायत के गांव हिरदेपुर भटोला में हुई जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान मदन पाल सिंह ने की बीडीसी मेंबर मुकेश कुमार ने सभी का स्वागत किया। न्याय पंचायत के दोनों सम्मेलनों में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय सचिव नीरज,श्रीमतिनीरज प्रजापति भी मौजूद थे।
















