गाजियाबाद। छठघाट और छठव्रतियों की सुरक्षा को लेकर जिले के विभिन्न घाटों पर पुलिस सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। छठ महापर्व पर कोई अप्रिय घटना न हो। इसलिए हिंडन नदी छठ घाटों पर एसएसपी खुद पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है।
बुधवार को हिंडन नदी छठ घाट पर एसएसपी पवन कुमार ने एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ एवं एएसपी को छठ घाट की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिए। आज यानि गुरूवार सुबह 10 बजे तक छठ महापर्व के चलते श्रृद्धांलु पानी में खड़े सूर्य को अघ्र्य देंगे। नगर निगम द्वारा जहां छठ घाटों की सफाई व्यवस्था से लेकर पानी के टैंकर एवं कंट्रोल रूम बनाया गया है।
एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि छठ पूजा के मद्देनजर हिंडन नदी किनारे बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जो खामियां मिली। उन्हें दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए है। छठ घाट के आसपास सादी वर्दी में महिला एवं पुरूष पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के लिए घाटों के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। ताकि संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा सकी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने को कहा। वहीं, ट्रैफिक को सुचारू रूप से रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मुख्य प्वाइंट पर तैनात किए गए पुलिसकर्मी को निर्देश दिए गए। एसएसपी ने बताया कि छठ पूजा के चलते हिंडन नदी छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
















