केंद्रीयकृत रसोईघर का निर्माण होने से बच्चों को मिलेगा मध्यान्ह भोजन: वीके सिंह

-गोविंदपुरी में केंद्रीयकृत रसोईघर का केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया भूमि पूजन

गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र की गोविंदपुरी में केंद्रीयकृत रसोईघर का निर्माण होने के बाद सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को मध्यान्ह भोजन परोसा जाएगा। सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने केंद्रीयकृत रसोईघर परियोजना का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि-पूजन किया। अक्षय पात्र फाउंडेशन के सौजन्य से महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के निकट आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक डॉ. मंजू शिवाच, अक्षय पात्र फाउंडेशन के वाईस चेयरमैन भारत ऋषभ दास, चंचल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, एसडीएम शुुभांगी शुक्ला ने भूमि-पूजन के दौरान हवन में आहुति दी।

हवन यज्ञ के पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह एवं मोदीनगर विधायिका डॉक्टर मंजू शिवाच जी, अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत ऋषभ दास द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सरकारी विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं शिव तांडव की रंगारंग प्रस्तुति दी गई, जिसकी उन्हें भरपूर सराहना मिली। केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि रसोईघर का निर्माण होने के बाद जनपद के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों के एक लाख से अधिक बच्चों को मध्यान्ह भोजन मिड डे मील इस रसोई से बनकर वितरित किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि लंबे समय से इस विषय पर विचार विमर्श किया जा रहा था कि जिस तबके से परिषदीय स्कूल के बच्चे आते हैं उनमें पोषण की कमी देखी जा रही थी। प्रदेश सरकार ने इसी क्रम में एक कदम आगे बढ़ाते हुए अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा निर्मित रसोईघर को स्वीकृति प्रदान की है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण भोजन भी प्रदेश सरकार की प्रथम प्राथमिकता है जिसके लिए प्रदेश सरकार सदैव कटिबद्ध है। मंत्री के उद्बोधन के पश्चात उनके द्वारा नवीन सत्र की निशुल्क पुस्तकों का वितरण परिषदीय विद्यालय के दस छात्रों को सांकेतिक रूप से किया गया। इस अवसर पर एडी बेसिक मेरठ मंडल दिनेश यादव एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र भी उपस्थित रहे।

इस दौरान भोजपुर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, सतेंद्र त्यागी, स्वदेश जैन, आशीष चौधरी, अमित चौधरी, देवेंद्र चौधरी, राम आसरे शर्मा, विनोद जाटव,प्र्रधानाचार्य सुखबीर सिंह,पतला नगर पंचायत चेयरमैन मनोज शर्मा, आनंद शर्मा, नवीन जायसवाल, अनिल सैन आदि लोग उपस्थित हुए। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने आदिश जैन, आशा जैन श्रीशचि रतन, नीलम रतन के सहयोग से केंद्रीयकृत मध्यान्ह भोजन रसोईघर का निर्माण कराया जाएगा। रसोईघर से प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण पहल (पीएम-पोषण) के तहत 524 सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों के एक लाख से अधिक बच्चों को मध्यान्ह भोजन वितरित किया जाएगा। यह केंद्रीयकृत रसोई दिसंबर-2024 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया हैं।