गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश स्वायत शासन संगठन की नगर पालिका परिषद मुरादनगर शाखा द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष ललित त्यागी, अधिशासी अधिकारी अभिषेक चौधरी, प्रांतीय उप-महामंत्री चौब सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री विनोद त्यागी, प्रांतीय संरक्षक सुभाष चंद शर्मा आदि का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जनपद गाजियाबाद के सभी स्थानीय निकायों ने प्रतिभाग किया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।
वक्ताओं ने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। इससे समस्याओं को निपटाने में आसानी होगी। नगर पालिका परिषद मुरादनगर शाखा के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी अभिषेक चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इन समस्याओं का त्वरित ढंग से निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद शाखा के पंकज मित्तल, शाखा महामंत्री इंद्रर पाल सिंह व अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
















