अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की दिल्ली प्रदेश इकाई की हुई बैठक

-बैठक में कार्यकारिणी विस्तार के साथ-साथ पदाधिकारियों को सौंपे गये दायित्व पत्र

नई दिल्ली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की दिल्ली प्रदेश की इकाई द्वारा पं यादराम पब्लिक स्कूल भजनपुरा, दिल्ली में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी के विस्तार के साथ-साथ सभी पदाधिकारियों को दायित्व पत्र सौंपे गए। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव तरुण मिश्रा ने बताया कि समूचे भारतवर्ष में तेरह ऐसे राज्य हैं, जहां सरकार द्वारा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन का काम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। तरुण मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में अनेक राजनीतिक दलों द्वारा ब्राह्मण समाज को एक वोट बैंक की तरह देखा जा रहा है। ब्राह्मण तो हमेशा से संपूर्ण समाज का दिशा-निर्देशक रहा है और ब्राह्मण समाज को वोट बैंक की तरह देखना और इस्तेमाल करना बहुत दुखद है। उन्होंने सभा में आए सभी ब्राह्मणों को एकजुट रहने का आह्वान किया। बैठक में संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) आचार्य विशन कौशिक ने दिल्ली सरकार से दिल्ली में ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की पुरजोर मांग की। साथ ही उन्होंने संस्था द्वारा दिल्ली में ब्राह्मणों के हित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। सभा का आयोजन पंडित राजकुमार प्रधान की अध्यक्षता में उत्तर पूर्वी दिल्ली के अध्यक्ष एस.के. पंडित द्वारा किया गया। सभा में पं. देव दत्त शर्मा अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, पं राधेश्याम, बृज मोहन, पं भीष्म शर्मा (पूर्व विधायक घोंडा), मुकेश शर्मा, डॉ. एस. कुमार, पं. विजय शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।