शहर में चक्का जाम करना कांंग्रेसियों को पड़ा भारी

-पुलिस ने गाड़ी में बैठा किए गिरफ्तार

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद प्राइवेट पब्लिक स्कूलों मेंं तीन माह की फीस माफ करने और ऑनलाइन क्लास की फीस निर्धारण को लेकर पैरेंट्स एसोसिएशन और अभिभावकों की भूख हड़ताल के समर्थन में शहर में चक्का जाम करना कांग्रेसियों को भारी पड़ गया। बुधवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक समेत दर्जनों कांग्रेसियों को पुलिस और आरएएफ के जवानों ने धकियाते हुए जबरन घंटाघर पर गाड़ी में बैठाने के बाद गिरफ्तार कर लिया। मनोज कौशिक ने चक्का जाम करने का ऐलान किया था। हड़ताल समाप्त कराए जाने पर आज महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता चक्का जाम करने के लिए बुधवार की सुबह करीब 10 बजे घंटाघर चौराहे पर पहुंचे। जैसे ही कांग्रेसियों की टीम घंटाघर पहुंची पहले से ही तैयार पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने उन्हें घेर लिया और मनोज कौशिक समेत कई कांग्रेसियों को धकियाते हुए ओर लाठी मारते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिर फ्तारी से पूर्व पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झड़प हुई। हाई वोल्टेज ड्रामा के चलते कांग्रेसी जमीन पर लेट गए और पुलिस ने उन्हेंं धकियाते हुए जबरदस्ती कर गाड़ी में धकेल दिया। कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें पीएसी की गाड़ी में कोतवाली में लाने के बाद बंद कर दिए।
फोटो न: 10