लुप्त हुए 6 तालाबों को निगम ने खोजा, सुंदर तालाब के रूप में करेगा विकसित

गाजियाबाद। नगर निगम सीमा क्षेत्र में लुप्त हो चुके तालाबों की जमीन को अब रिकॉर्ड के अनुसार धीरे-धीरे ढूंढना शुरु कर दिया है। जिन्हें ढूंढने के बाद नगर निगम इनका जीर्णोधार करेगा। इसी क्रम में बुधवार को निगम सीमा क्षेत्र के गांव महरौली में तालाब को ढूंढने के बाद पक्के निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने के बाद तालाब की जमीन को ढूंढ निकाला। मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में भू-गर्भ जल स्तर बढ़ाने के लिए अब नगर निगम की टीम ने 6 तालाब ओर खोज निकाले हैं।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बातया कि नगर निगम सीमा अंतर्गत जो तालाब लुप्त हो चुके थे। इन पर पक्का निर्माण कर लिया गया था। उन्हें राजस्व रिकॉर्ड में ढूंढा जा रहा हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए 6 तालाब रिकॉर्ड के जरिए ओर खोज लिए गए। इसमें गांव महरौली एवं शाहपुर-बम्हैटा में तीन तालाब, कड़कड़ मॉडल में एक तालाब,हरसांव में एक तालाब ढूंढ निकाला हैं। भू-गर्भ जल स्तर में सुधार लाने के साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने में इन तालाबों सजीव करना शहरवासियों की जिम्मेदारी है। इसके लिए नगर निगम प्रयासरत हैं। बुधवार को कविनगर जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय ने कर अधीक्षक एवं संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए गांव महरौली में तालाब की जमीन पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को बुलडोजर चलाकर कब्जामुक्त कराते हुए तालाब की भूमि को ढूंढ निकाला गया।

संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम ने बताया कि गांव महरौली में खसरा संख्या-726 की 2340 वर्ग मीटर तालाब की जमीन को ढूंढ निकाला गया। तालाब की इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर पक्का निर्माण किया गया था। टीम के साथ मौके पर अवैध पक्का निर्माण बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कराते हुए तालाब की जमीन पर कब्जा लिया गया। इसे सुंदर तालाब के रूप में विकसित करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार से शहर में अन्य स्थानों पर निगम सीमा क्षेत्र में जहां पर तालाबों की जमीन है। उन्हें कब्जा मुक्त कराकर खाली कराया जाएगा। निगम सीमा में आने वाले गांवों में जहां भी तालाब की भूमि निकल रही हैं। वहां के लोग अब निगम की प्रशंसा भी कर रहे हैं। तालाब विकसित होने से शहर में भू-गर्भ जल स्तर में सुधार के साथ पर्यावरण को संरक्षित करने में भी यह मददगार साबित होंगे।