एसजी पब्लिक स्कूल में निगम ने लगाई स्वच्छता की पाठशाला

-विद्यार्थियों के माध्यम से शहर बनेगा स्वच्छ

गाजियाबाद। नगर निगम शहर को स्वच्छ रखने तथा कचरा अलग अलग करने के अभियान में लगातार प्रयास कर रहा है। जिसमें रोस्टर के अनुसार नगर स्वास्थ्य अधिकारी टीम के साथ अलग-अलग जोन में जाकर स्कूलों के छात्रों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिसमें गीला कचरा अलग तथा सूखा कचरा अलग निगम गाडिय़ों को देने के लिए अपील की गई है। मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त के निर्देशन में जोन वसुंधरा स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में नगर निगम एसबीएम टीम द्वारा कूड़ा प्रथक्करण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के अंतर्गत नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार द्वारा बच्चों को कचरा पृथक्करण के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि शहर को स्वच्छ रखने में शहरवासियों की क्या जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। जिसमें नरेश भाटी, चीफ सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर पवन कुमार, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर हिमांशु भारद्वाज, एसजी पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल आदि उपस्थित रहे।