अब व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से भी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करेगा निगम

-कूड़ा-कचरा का निस्तारण करने के लिए नई पहल पर काम

गाजियाबाद। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर निगम हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके तहत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर गंभीरता से काम चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अब तक आवासीय कॉलोनियों में जाकर प्रतिदिन डोर टू डोर गीला एवं सूखा कचरा संग्रहित करते रहे है। इसी तर्ज पर अब शहर में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से भी प्रतिदिन डोर टू डोर गीला एवं सूखा कचरा संग्रहित किया जाएगा। जिसमें सभी व्यापारियों से भी नगर निगम द्वारा अपील की गई है कि वह अपना गीला कचरा अलग व सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें और गाड़ी में भी अलग-अलग डालें ताकि नगर निगम की योजनाओं में उनका सदुपयोग किया जा सकें। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि शहर के आवासीय क्षेत्रों की भांति शत प्रतिशत शहर के प्रतिष्ठानों से भी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य 1 सितंबर से प्रारंभ किया जा रहा है। जोकि प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक हुआ करेगा।

नगर निगम द्वारा शहर के व्यापारियों को एक बड़ी राहत दी गई है। जिससे उनके कचरे का समाधान प्रतिदिन किया जाया करेगा। पूर्व में भी कई स्थानों पर कचरा वाहन डोर टू डोर जाकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कचरा उठाया करता था। किंतु अब प्रथम चरण में 30 गाडिय़ां कूड़े की जो कि अलग-अलग कचरा दिया करेंगी। आगे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन बढ़ाए जाएंगे और इनकी संख्या 100 की जाएगी। ताकि शहर के व्यापारियों को किसी भी प्रकार कचरे की समस्या का सामना ना करना पड़े। इसका पूरा ध्यान नगर निगम द्वारा रखा जा रहा है। नगर निगम द्वारा इस प्रकार की योजनाओं को धरातल पर 1 सितंबर तक लाया जाएगा। जिससे व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा। क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा नगर निगम की इस योजना की सराहना की जा रही है और व्यापारियों का भी सहयोग नगर निगम को प्राप्त होगा। इसके लिए अपील भी की गई है, जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग नगर निगम को हमेशा मिलता रहा है