41 वाहनी पीएसी की कमांडेंट को पार्षद दिए 100 तिरंगा

गाजियाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत घर-घर तिरंगा अभियान चल रहा है। सोमवार को इसी अभियान के तहत पार्षद मनोज गोयल द्वारा 41 वाहनी पीएसी की कमांडेंट आईपीएस अफसर शालिनी को 100 झंडे प्रदान किए। पार्षद ने कहा देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से क्षेत्र में तिरंगा वितरण किया जा रहा है। जिससे लोगों में देश भक्ति की भावना पैदा हो और आने वाली पीढ़ी को हमारे शहीदों के बलिदान के प्रति जागरुक हो। 41 वाहनी पीएसी में भी 100 तिरंगे दिए गये, जिससे 15 अगस्त से पूर्व पीएसी परिसर पूरा तिरंगामय हो जाए। इस मौके पर सीओ अलका धर्मराज, पीएसी स्कूल की प्रिंसिपल तिवारी, भाजपा नेता अवधेश कटिहार उपस्थित रहे।