पर्यावरण बचाव को पार्षद मनोज गोयल ने रोपित किए 50 पौधे

-विकास की अंधी दौड़ में पर्यावरण के साथ हो रहा खिलवाड़

गाजियाबाद। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है। वर्तमान समय में जिस तरह से प्रदूषण के कारण पर्र्यावरण दूषित हो रहा है। उसके कहीं न कहीं हम आप जिम्मेदार है। ऐसे में जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए। प्रदूषण लोगों को बीमार कर रहा है, बच्चे हो या बूढ़े सभी को सांस लेने में परेशानी हो रही है। पर्यावरण अगर प्रदूषित होगा तो लोग अस्वस्थ होंगे। विकास की अंधी दौड़ में पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे रोकना बहुत ही जरूरी है। यह बातें गुरूवार को कैलाश टॉवर कौंशाबी में वृक्षारोपण करते हुए क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने कहीं। उन्होंने कहा कोरोना की दुसरी लहर में हर किसी ने ऑक्सीजन की कमी को महसूस किया है। यदि समय रहते पर्याप्त मात्रा में पेड़-पौधे लगाए होते तो शायद स्थितियां इस तरह से खराब नहीं होंगी। अपनी पीढ़ी को बचाने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। क्षेत्रीय पार्षद ने बताया नगर निगम की ओर से 50 पौधे नीम, अशोक, चंपा के लगाए गये। इस मौके पर जगमोहन शर्मा, केवल सेठी, उषा अग्रवाल, मिनी गुप्ता, भाजपा नेता अवधेश कटिहार आदि लोग उपस्थित रहे।