वैशाली एक्सप्रेस ग्रीन टावर में पार्षद ने लगवाया मतदाता कैंप

गाजियाबाद। वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा सेक्टर-1 वैशाली एक्सप्रेस ग्रीन टॉवर में रविवार को आरडब्ल्यू के सहयोग से नए वोट बनवाए गए। 139 लोगों ने फॉर्म 6 भरकर इस प्रक्रिया को पूरा करा कौशांबी स्थित आईडीएफसी बैंक का इसमें विशेष सहयोग रहा। प्रशासन की ओर से निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के पुनीरक्षण कैंप आयोजित किया गया। मनोज गोयल ने कहा अगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनीरक्षण का कार्य चल रहा है। क्षेत्र में लोगों के लिए नये मतदाता, शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है। नवविवाहित महिलाओं तथा लड़कियां एवं युवा जिनकी 18 साल उम्र हो चुकी है। उनका नया मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए फार्म भरे गए।

सोसायटी में सैकड़ो लोग ऐसे है, जिनका पहचान पत्र नही बना है और कुछ के पहचान पत्र में त्रुटि है। वोट डालना सबका अधिकारी है। इसी उद्देश्य के साथ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें एक्सप्रेस ग्रीन टावर के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, शिव प्रकाश चौहान, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, ब्रिज विहार भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री ममता त्रिपाठी, श्याम सुंदर सिंह, प्रवीण महेश्वरी, हेमंत गोदानी, इंदु, भूषण त्यागी, नरेश मोगिया, अमित नैनवाल, सतीश खोसला, शैलेंद्र गर्ग, राकेश शर्मा, दिनेश मुंद्रा, राकेश भाटी, मोहित शर्मा, गिरीश गुप्ता, रवि बरनवाल, कैलाश शर्मा क्षेत्र के अन्य निवासियों ने सहयोग किया।