गाजियाबाद। कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीसीपी ग्रामीण डॉ ईरज राजा ने शनिवार को एसीपी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय के साथ थाना लोनी व थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख मार्गों से होते हुए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पैदल गश्त व भ्रमण कर नागरिकों में मजबूत सुरक्षा-व्यवस्था का एहसास कराया। आमजन से संवाद स्थापित कर लोगों से आपस में सौहार्द बनाए रखने की अपील की। डीसीपी ग्रामीण द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान दुकानदारों, व्यापारी बन्धुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात कर वार्ता की गयी। डीसीपी ग्रामीण ने लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गयी। इसके साथ ही तीन सवारी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने एवं यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया।
डीआइजी के निर्देश पर पैदल गश्त का अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और भी चुस्त-दुरूस्त कराना है। पुलिस नगर के प्रमुख मार्गों तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पैदल गश्त कर लोगों में सुरक्षा का एहसास कराने का कार्य कर रही है।
डीसीपी ग्रामीण डॉ ईरज राजा ने कहा पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पैदल गश्त का अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और भी चुस्त-दुरूस्त कराना है। पुलिस नगर के प्रमुख मार्गों तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पैदल गश्त कर लोगों में सुरक्षा का एहसास कराने का कार्य कर रही है। कहा कि किसी को कहीं पर भी अगर किसी तरह की दिक्कत आए या किसी भी संदिग्ध वस्तु तथा गतिविधि होने की जानकारी मिले। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे कि पुलिस आवश्यक कदम उठा सके।
















