गाजियाबाद में Dy. CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री मोदी से सीधा मुकाबला कहना केजरीवाल की बचकाना बात

अरविंद केजरीवाल नगर निगम स्तर की राजनीति करते हैं। साल-2024 में पीएम मोदी और उनके बीच सीधा मुकाबला होने की बात कहना बचकाना है। मनीष सिसोदिया डिप्टी सीएम होने के साथ ही शराब मंत्री भी थे। इनके एक कैबिनेट मंत्री जेल में हैं और डिप्टी सीएम से सीबीआई पूछताछ कर रही है। फिर भी आम आदमी पार्टी विपक्षी होने का रोना रहती है। इसके अलावा उन्होंने 2024 में भाजपा और आप के बीच मुकाबले की संभावना को भी यह कहते हुए नकार दिया कि आप पार्टी अभी नगर निगम स्तर की राजनीति कर रही है।श्रीकांत त्यागी मामले में कानून अपना काम कर रहा है।

गाजियाबाद। प्रदेश में भाजपा की सरकार में गरीबों का कल्याण प्राथमिकता में है। बगैर किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्ष-2024 में सीधा मुकाबला कहने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की यह बचकाना बात है। रविवार को यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल नगर निगम स्तर की राजनीति करते हैं। साल-2024 में पीएम मोदी और उनके बीच सीधा मुकाबला होने की बात कहना बचकाना है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने आम आदमी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल हो या मनीष सिसोदिया इनकी आबकारी नीति में करनी की कलई खुल जाएगी। रविवार को सिद्वार्थ विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा विपक्षी होने का रोना रहती है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के विकास, मंहगाई और श्रीकांत त्यागी आदि मामलों पर भी अपनी राय रखी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि आम आदमी पार्टी अक्सर बातों को छुपाती है। मनीष सिसोदिया डिप्टी सीएम होने के साथ ही शराब मंत्री भी थे। इनके एक कैबिनेट मंत्री जेल में हैं और डिप्टी सीएम से सीबीआई पूछताछ कर रही है। फिर भी आम आदमी पार्टी विपक्षी होने का रोना रहती है। इसके अलावा उन्होंने 2024 में भाजपा और आप के बीच मुकाबले की संभावना को भी यह कहते हुए नकार दिया कि आप पार्टी अभी नगर निगम स्तर की राजनीति कर रही है।श्रीकांत त्यागी मामले में कानून अपना काम कर रहा है। नोएडा के चर्चित श्रीकांत त्यागी मामले पर रविवार को नोएड़ा में महापंचायत हुई। इस मामले पर डिप्टी सीएम ने कहा कि श्रीकांत त्यागी मामले को लेकर कानून अपना काम कर रहा है। इस मामले में जो भी कदम उठाए जाएंगे,वो कानून के मुताबिक ही होंगे।

भाजपा की प्राथमिकता गरीबों का विकास
केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में गरीबों के कल्याण के लिए सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। कोई भेदभाव नहीं है। गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक समान विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था, रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार काफी काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा 75 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। प्रेसवार्ता के दौरान सीएम के साथ चल रही डिप्टी सीएम की अनबन की छलक देखने को मिली। जहां कई बार उन्होंने विकास के लिए उन्होंने पीएम मोदी व केन्द्र सरकार की नीतियों की तारीफ की। वहीं दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ का जिक्र भी नहीं किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी नरेन्द्र कश्यप, सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक मौजूद रहे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इसके बाद वसुंधरा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

लोकसभा चुनाव की भाजपाईयों ने भरी हुंकार
भाजपा के पश्चिम और ब्रज क्षेत्र को लेकर हुई अहम बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से लेकर अन्य पदाधिकारियों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी। रविवार को वसुंधरा स्थित बैंक्वेट हॉल में भाजपा के पश्चिम और ब्रज क्षेत्र की अहम बैठक हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल,हाल ही में प्रोमशन पाए प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सैनी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत पश्चिम के कई बड़े नेता मौजूद रहे। धर्मपाल सैनी के यूपी के संगठन (महामंत्री) बनने के बाद यह पहला मौका है, जब दोनों क्षेत्र की इतनी बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें स्वागत और विदाई समारोह के साथ ही साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

बैठक के संयोजक और भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि बैठक में पश्चिम व ब्रज क्षेत्र के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रभारी, सभी सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य उपस्थित हुए। बैठक 4 बजे से शुरू हुई। बैठक में करीब 300 लोग मौजूद रहे। बैठक में उप मुख्यमंत्री से लेकर अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने एवं लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटे जीतने पर मंत्रणा की गई। संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यूं तो कार्यक्रम धर्मपाल के स्वागत और सुनील बंसल व कर्मवीर की विदाई का है मगर मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में दोनों क्षेत्रों से हर सीट को जिताने की रणनीति बनाने को लेकर की गई। बैठक में झारखंड के महामंत्री (संगठन) कर्मवीर,पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, ब्रज क्षेत्र के प्रभारी अश्वनी त्यागी और क्षेत्रीय अध्यक्ष (बृज) रजनीकांत माहेश्वरी, युवा मोर्चा ब्रिज बिहार मंडल मंत्री शिवा राणा समेत भाजपाई मौजूद रहे।