शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित करें योग: राजदेव त्यागी

गाजियाबाद। शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सुख व आध्यात्मिक प्रगति के लिए योग महत्वपूर्ण है। योग से बीमारियों को दूरकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। योग से नैतिकता का विकास होता है और शाश्वत मूल्यों को विकसित किया जा सकता है। यदि शरीर और मन को स्वस्थ रखना है तो हमें योग की शरण में जाना होगा।

योग से आत्म शुद्धि होती है। यह बातें विश्व योग दिवस पर मंगलवार को अपने आवास पर योग करते हुए गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने कहीं। उन्होंने कहा योग वेदों से लिया गया है, प्राचीन ऋषियों-मुनियों के द्वारा योग को अपनाया गया है। योग स्वयं के द्वारा ज्ञान प्राप्त करना है। मात्र प्रदर्शन की वस्तु नहीं है। हमारे अंदर की नकारात्मकता को सकारात्मकता में योग के माध्यम से परिवर्तित कर सकते हैं।