हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें हरेक नागरिक: एसपी सिंह

-10 अगस्त को तिरंगा यात्रा तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक

गाजियाबाद। 10 अगस्त को नगर में तिरंगा यात्रा तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरा महानगर जागरूक है, लोग आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे है। यह बातें रविवार को विजयनगर मंडल में भाजपा के पूर्व महानगर संयोजक सरदार एसपी सिंह ने सेक्टर-5 से 8 में आयोजित बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव से जोड़ते हुए हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है और इस अभियान को सभी मिलकर सफल बनाएंगे। हरेक व्यक्ति स्वतंत्रता दिवस के लिए खुद और दूसरों को तिरंगा फहराने के लिए जागरूक कर देश की एकता और अखंडता में योगदान दे। एसपी सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के प्रतीक तिरंगे को जो कोई नागरिक अपने घर या दुकान पर फहराए। हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक संस्थानों, व्यक्तिगत प्रतिष्ठानों आदि में राष्ट्रीय ध्वज लगा कर देश भक्ति की भावना को जगाना है।

मंडल प्रभारी कामेश्वर त्यागी ने सभी बूथ अध्यक्षों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी निश्चित की गई। सभी ने इस ऐतिहासिक अमृत महोत्सव को सफल बनाने का पूरा आश्वासन दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, अमन कुमार, लेखराज माहौर, अनूप सोनी, कन्हैया, पवन कुमार, पदम सिंह, राजेंद्र पाल, राजीव दिवाकर, सीए अंकित शर्मा, यश जयन्त, ललित सैनी, मदन सिंह, सुनील यादव व चन्द्रपाल आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रोहित पंडित ने किया। सभी ने इस महोत्सव में देशवासियों को सहभागिता का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आभार व्यक्त किया।