गाजियाबाद। जनपद के किसानों के लिए कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए किसानों का ई-लॉटरी से चयन किया गया। मंगलवार को विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में ई-लॉटरी कार्यक्रम में एग्रीदर्शन डॉट यूपी डॉट गर्वनमेंट डॉट इन दर्शन-2.0 पोर्टल पर वर्ष 2024-25 में कृषि विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों द्वारा की गई कृषि यंत्रों की बुकिंग के सापेक्ष किसानों का चयन किया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्रा,जिला कृषि अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।
सीडीओ ने बताया कि दर्शन-2.0 पोर्टल पर वर्ष 2024-25 में कृषि विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों द्वारा 6 दिसंबर 2024 से 4 फरवरी 2025 तक किसानों द्वारा की गई कृषि यंत्रों की बुकिंग के सापेक्ष किसानों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत कृषि यंत्र 24-रोटावेटर,1-हैरो, 4-कस्टम हायरिंग सेंटर (ग्रामीण उद्यमी) एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत 1-कस्टम हायरिंग सेंटर(ग्रामीण उद्यमी के लिए), 2-सुपर सीडर, 2-सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम बाइंडर के लिए ई-लॉटरी से किसानों का चयन किया गया।
















