गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए का अभियान जारी है। इसी क्रम में स्वीकृत मानचित्र के विपरित जाकर कुछ बिल्डरों द्वारा फ्लैट का निर्माण कराने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। जीडीए के प्रवर्तन दल की टीम ने दस अवैध निर्माण को सील कर दिया है। अपर सचिव सी.पी. त्रिपाठी के निर्देश पर शनिवार को यह कार्रवाई अमल में लाई गई। जीडीए प्रवर्तन जोन-7 के सहायक अभियंता संजय मेहरोत्रा ने जीडीए दारोगा राजकुमार विश्वकर्मा एवं अवर अभियंता,प्रवर्तन दस्ते की टीम की मौजूदगी में सीलिंग कराई।
सहायक अभियंता संजय मेहरोत्रा ने बताया कि साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में बिल्डर अनिल गुप्ता द्वारा रावल पिंडी गार्डन चिकंबरपुर में अवैध निर्माण को सील किया गया। इसके अलावा राजेंद्रनगर सेक्टर-5 में भूखंड संख्या-5/58,सेक्टर-2 में 2/129,2/117ए, 10/111 और सेक्टर-3 राजेेंद्रनगर में 8/178 डी,सेक्टर-3 में ही 11/16,6/1बी और सेक्टर-5 में 10/3 राजेंद्रनगर साहिबाबाद में इन्हें मिलाकर 10 अवैध निर्माण को सील किया गया।सीलिंग की कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से निर्माण कराने वालों ने विरोध किया। मगर पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। जीडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी का कहना है कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार की जा रही है।अवैध निर्माण को ध्वस्त करने और सीलिंग की कार्रवाई करने के लिए सभी जोन प्रभारियों को निर्देश दिए गए है।अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।















