गाजियाबाद। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर राजनीति भी गरमाइ हुइ है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने देश के सभी नगारिकों का मुफ्त वैक्सीनेशन कराने की मांग करते हुए संबाधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। दिए गये ज्ञापन में जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मांग की है कि मानवीय आधार पर सभी देशवासियों के लिए मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था की जाए। इसे सर्वसुलभ बनाया जाए ताकि शत-प्रतिशत टीकाकरण हो सके। वैक्सीनेशन से कोरोना महामारी को जड़ से दूर किया जा सकेगा एवं लोगों की जीवन की रक्षा हो सकेगी। देश के लगभग हर परिवार को कोरोना महामारी ने अप्रत्याशित तबाही और असीम पीड़ा दी है। बिजेंद्र यादव ने कहा कि सच्चाई यह है कि केंद्र की भाजपा सरकार कोविड-19 के अपराधिक कुप्रबंधन की दोषी है। महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने कहा कि योगी सरकार द्वारा वैसीन के लिए तय की गई अलग-अलग कीमतें लोगों की पीड़ा से मुनाफाखोरी का एक और उदाहरण हैं। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव और महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि केंद्र सरकार वैक्सीन खरीदे और राज्यों एवं निजी अस्पतालों को नि:शुल्क वितरित करे। ताकि भारत के हर नागरिक को कोरोना का टीका मुफ्त में लगाया जा सके। साथ ही 31 दिसंबर तक देश की व्यस्क जनसंख्या को कोरोना का टीका लगाने का कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना से देश के नागरिकों के बचाव का एकमात्र यही रास्ता है। इस दौरान मोदीनगर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ठ, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विजयपाल चौधरी, नईम त्यागी, राधाकृष्ण शर्मा, रूखसार मलिक, राजेंद्र शर्मा, आशीष प्रेमी, इरशाद मलिक, लक्ष्मीकांत झा, लेखराज त्यागी, ओमकार सिंह, रजनीकांत राजू, सुनील शर्मा, जयकिशन, अनुज चौधरी, पंकज ठाकुर, मोहित गौर, मोनू, सलमान सैफी, पूजा मेहता, दीपक चौधरी, मनोज चौधरी, पार्षद जाकिर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
















