वृक्षों से ही मानव जीवन सुरक्षित: इन्द्रजीत सिंह टीटू

-विश्व पर्यावरण दिवस राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने लगाएं पौधे

गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक दल पार्टी द्वारा शास्त्री नगर जीवन विहार स्थित पार्क में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रकार के पौधे लगाए गये। राष्ट्रीय लोक दल गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, राष्ट्रीय सचिव चौधरी तेजपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुद्वारा सिंह सभा अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह टीटू, ऑडी त्यागी, क्षेत्रीय महासचिव प्रदीप त्यागी, शेर सिंह मौर्य, वीरेंद्र शर्मा, एमएल अवस्थी, उमेश चौधरी, जनक सिंह, विजेंद्र चौधरी, रविंद्र चौधरी, अमित सारस्वत, सतपाल शर्मा, तेजपाल चौधरी, डीपी सिंह, आशु आदि ने संयुक्त रूप से पौधा रोपित कर पर्र्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, राष्ट्रीय सचिव चौधरी तेजपाल सिंह, राष्ट्रीय इंद्रजीत सिंह टीटू ने बताया विश्व पर्यावरण दिवस पर देश के सभी लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। कोरोना वायरस महामारी से हमें पता चल गया है कि हमारे जीवन में पेड़-पौधे कितने महत्व रखते है। कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर में जिस तरह से ऑक्सीजन की आवश्यकता हुई है। राष्ट्रीय इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा हमारी आने वाली पीढ़ी को बेहतर जलवायु व स्वच्छ हवा देने के लिए पौधरोपण करना हमारी जिम्मेदारी है। इस लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वृक्षों से ही मानव जीवन सुरक्षित है। पेड़ हमें मुफ्त में आक्सीजन देते हैं, इसके चलते पौधरोपण करना हमारी जिम्मेदारी बनती है।