इनर व्हील क्लब ने साक्षरता दिवस पर बच्चों को किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा। साक्षरता दिवस पर इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नोएडा द्वारा शनिवार को विभिन्न स्कूल के छात्रों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। साक्षरता न केवल हमें सम्मानित जीवन देती है। बल्कि आत्मनिर्भर बनाती है। क्लब के सदस्यों ने मिलकर बच्चों को सफाई के प्रति भी जागरूक किया। साईं अक्षरधाम स्कूल में लगभग 80 बच्चों को हाइजीन किट वितरित की। जिसमें साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट आदि का वितरण किया गया।
प्रधान अनीता सिंगला ने बताया कि अगर बच्चों को सेहतमंद रखना है, तो हाइजीन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जीवन में शिक्षा का सबसे अधिक महत्व है। यूनेस्को ने शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आठ सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाना शुरू किया। उन्होंने कहा आज के समय में एक समान शिक्षा की जरूरत है। जिससे हर वर्ग अपने बच्चों को शिक्षित कर सके। क्लब के सदस्य संतोष गुप्ता, उमा गोयल, सुनीता गर्ग, पायल त्यागी, मोनिका दुआ, भारती खत्री आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।