भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को नरेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष को बदलते हुए नए चेहरे पर दांव लगाया है। वहीं, नोएडा महानगर अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया है। प्रदेश संगठन की ओर से जारी सूची में सत्यपाल गुर्जर को भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जबकि, महानगर अध्यक्ष के तौर पर दोबारा संजीव शर्मा की दोबारा ताजपोशी हुई। उन्हें लगातार दूसरी बार महानगर अध्यक्ष का पद दिए जाने को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन आखिरकार वह दोबारा महानगर अध्यक्ष का पद पाने में सफल रहे। उनका कहना है कि पार्टी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश से ज्यादातर सभी नये लोगों को अध्यक्ष घोषित किया है और सिर्फ तीन अध्यक्ष रिपीट हुए हैं, जो यह दिखाता है कि पार्टी इन जि़लों के अध्यक्षों के कार्य से खुश और संतुष्ट रही है।

संजीव शर्मा को पुन: महानगर अध्यक्ष की कमान मिलने पर नरेंद्र सिंह रावत (विधानसभा संयोजक, भाजपा) ने फूलों का गुलदस्तां भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि महानगर में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कड़ी मेहनत की है। विधानसभा और नगर निकाय चुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड जीत का ही परिणाम है कि उन्हें दोबारा महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है। मोदी और योगी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संगठन पूरी निष्ठा के साथ काम करेगा। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में बड़ी जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने रिकार्ड को और बेहतर बनाएगी।