-जीडीए वीसी ने सड़कों के निर्माण एवं पीएम आवास योजना के भवनों के निर्माण कार्य किया निरीक्षण
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की महत्वाकांक्षी मधुबन-बापूधाम योजना में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही सड़कों के निर्माण जल्द पूरे कराए जाएंगे।
रविवार को जिलाधिकारी एवं जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने मधुबन-बापूधाम में जाकर वहां के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने मधुबन-बापूधाम योजना में बनाए गए समाजवादी आवास योजना के तहत 296 एलआईजी फ्लैट को बेचने के लिए पहल करने के लिए जीडीए अधिकारियों को निर्देश दिए। जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, चीफ इंजीनियर राकेश कुमार गुप्ता, अभियंत्रण जोन-3 के अधिशासी अभियंता आलोक रंजन, सहायक अभियंता प्रियंका सिंह आदि अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। जीडीए उपाध्यक्ष ने मधुबन-बापूधाम योजना में बने समाजवादी आवास के 296 एलआईजी फ्लैट को स्कीम निकालकर बेचने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गु्रप हाउसिंग-3 व गु्रप हाउसिंग-4 पॉकेट का निरीक्षण किया।
उन्होंने साफ-सफाई रखने, पेड़-पौधों की छंटाई,घास ओर झाडि़य़ों आदि को काटने के निर्देश दिए। जीडीए द्वारा मधुबन बापूधाम योजना में कराए जा रहे सड़कों के निर्माण एवं पीएम आवास योजना के भवनों के निर्माण कार्य भी निरीक्षण किया। उन्होंने चीफ इंजीनियर को सड़कों का जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं,पीएम आवास योजना के तहत 856 ईडब्ल्यूएस भवनों में फिनिशिंग का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा योजना में कराए जा रहे निर्माण कार्यों को तेज गति से पूरा कराने के निर्देश दिए।ताकि मधुबन-बापूधाम योजना में निर्माण कार्य पूरा कराएजा सकें।















