मेयर ने किया आश्रय स्थल का निरीक्षण, कम्बल वितरण

गाजियाबाद। बढ़ती ठंड, पारे को देख मेयर आशा शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों के साथ आश्रय स्थलों का जायजा लिया। नगर निगम के 12 स्थाई एवं 6 अस्थाई आश्रय स्थल है। जिसमे से मेयर द्वारा राजनगर रेलवे लाइन (स्थाई), राज नगर फ्लाई ओवर के नीचे (अस्थाई), पुराने बस अड्डे (स्थाई), नसरपुर फाटक (स्थाई), रेलवे स्टेशन (स्थाई), रमते राम रोड (अस्थाई) का निरीक्षण किया। जिसमे साफ सफाई, कम्बल, रजाई, गद्दों, टीवी, लाइट, रसोई घर एवं अलाव की सुचारू रूप से व्यवस्था की हुई है। साथ ही मेयर एंट्री रजिस्टर चेक किया। आश्रय स्थल में रुके हुए लोगो की रजिस्टर से मिलान किया गया साथ ही यह भी देखा गया कि कोविड नियमो का पालन किया जा रहा है कि नही। जिसमे सभी लोगो ने दूरी बनाई हुई थी, हेंड सेनेटाइजर का प्रयोग भी किया जा रहा था। लेकिन कुछ लोगो के पास मास्क नही थे। जिसको देख मेयर ने तत्काल मास्क वितरण कराए और सभी को मास्क लगाकर प्रवेश देने के निर्देश दिए। मेयर ने आश्रय स्थल में रुके हुए सभी लोगो से व्यवस्था ठीक के विषय मे भी जानकारी ली। मेयर ने आश्रय स्थल के अधिकारी डॉ अनुज यिंह के कार्यो की सराहनी की। अस्थाई आश्रय स्थलों पर मेयर ने बेसहारा लोगो को कम्बल वितरण किए।