30 नवंबर को महापौर जाएंगी यूएई (दुबई), मिला वीजा

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल आगामी 30 नवंबर गुरुवार को यहां से संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) के लिए रवाना होंगी। नगर निगम के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि महापौर दुबई पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित बैठक में शिरकत करेंगी। महापौर को यूएई की ओर से आमंत्रित किया गया है। वहां की सरकार ने महापौर को पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित सेमिनार में आमंत्रित करने के लिए विधिवत तौर पर उन्हें वीजा भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही महापौर का दुबई का सफर 30 नवंबर को होगा।

महापौर को यूएई ने 8 दिसंबर तक अपने देश में बुलाया है। इसके बाद ही यूएई सरकार की ओर से वीजा जारी कर दिया है। महापौर 30 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होंगी। महापौर ने बताया कि कई देशों की महापौर को वहां की सरकार ने बुलाया है। इसके लिए पर्यावरण को लेकर नगर निगमों द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि अपने यहां पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विस्तार से चर्चा करेंगी।