-उत्तर प्रदेश को लूटने का काम कर रहीं है भाजपा: पंडित अमरपाल शर्मा
गाजियाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था में सुधार का दावा कर रहे हैं। महंगाई से हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंके। भाजपा प्रदेश को जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। प्रदेश में चल रही भाजपा की सरकार और उसके मंत्री विधायक के साथ ही नौकरशाह भ्रष्टाचार में आकंठ डुबे हुए हैं। योगी कहते हैं कि नौ सौ एनकाउंटर हुआ। लेकिन किसी में पुलिस घायल नहीं हुई। फर्जी एनकाउंटर में पिछड़े दलित समाज के लोगों को अपना निशाना बनाकर प्रदेश सरकार झूठी वाहवाही लूटने का काम कर रही है। यह बातें रविवार को सपा साहिबाबाद विधानसभा प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा ने चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान कहीं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने झूठ बोलने का काम किया है। पिछले पांच वर्षो में साहिबाबाद विधानसभा में विधायक सुनील शर्मा ने क्या काम किया है, वह सबके सामने है। कोरोनाकाल में जहां लोग मौत के मुंह में जा रहे थे तो उस वक्त विधायक घर में आराम फरमा रहे थे। शिक्षा के क्षेत्र में कोई विकास नही हुआ। जो भी विकास हुआ हैै वह सिफ कागजों तक ही सीमित रहा है। आज तक किसी भी क्षेत्र में जाकर वहां का हाल नही देखा गया, चुनाव आते ही गली-गली घूम रहे है। अमरपाल शर्मा ने कहा मेरी लड़ाई विकास की लड़ाई है। जो कार्य पूर्व में किए थे वह कार्य वही तक सीमित है। वहीं संयुक्त मिथिलाँचल पूर्वांचल महासंघ (गाजियाबाद) एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) ने लिखित रूप में विधायक अमरपाल शर्मा के पक्ष में वोट करने का संकल्प लिया।
संयुक्त मिथिलाँचल पूर्वांचल महासंघ अध्यक्ष श्रवण कुमार झा ने बताया कि साहिबाबाद विधायक प्रत्याशी पंडित अमर पाल शर्मा समाज के जमीनी स्तर के नेता और ओर समाज के प्रबुद्ध लोगों के बीच भी रहते है। अगर वह विधायक बनते है तो मिथलांचल पूर्वाचंल समाज के धरोहर के रूप में बाबा विद्यापति भवन के लिए भूमि साहिबाबाद क्षेत्र में उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। अब तक उपरोक्त समाज के लोगों को अपेक्षित समझा गया है। लोगों के सामाजिक कार्य धर्मिक कार्य एवं अन्य प्रयोजनों क ेलिए कोई भी ऐसी जगह नही है। जिसके लिए अतिरिक्त भूमि की जरूरत है। अगामी 10 मार्च को मिथलांचल पूर्वांचल के लोग पंडि़त अमरपाल शर्मा को जिताने का काम करेंगे।
माक्र्सवादी सीपीआई (एम) जिला सचिव बृजेश कुमार चौहान ने बताया कि पार्टी द्वारा भाजपा को हराने के लिए अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा। जहां बामपंथी पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में नही हे, उन सीटों पर भाजपा को हटाने की क्षमता रखने वाल उम्मीदवारों का पार्टी समर्र्थन कर उन्हें जिताने में सहयोग देगी। जनपद की पांचों सीट पर समाजवार्दी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन करने का फैसला लिया है। भाजपा शासन में मजदूरें, किसान, महिला, नौजवान, अल्पसंख्यकों, दलितों का उत्पीडऩ बढा है। जनता की समस्या ज्यों की तो है। साहिबाबाद में आज भी लाखों लोग उपचार के लिए धक्के खाने के लिए मजबूर है। साथ ही लड़कियों के लिए वंसुधरा जोन में डिग्री कॉॅलेज का वर्षो से इंतजार किया जा हा हैै। कॉलोनी एवं बस्तियों में गंग जल की आपूर्ति आज तक पूरी नही की गई है। इस दौरान बैठक में संगठित होकर समाज के लोगों ने निर्भीक होकर पं. अमरपाल शर्मा के पक्ष में मतदान करने और भारी बहुमतों से जिताने का कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पवन झा, योगेंद्र झा, सुनील झा, सदानंद ठाकुर, श्रवण कुमार झा, राजेंदर झा, ब्रजेश ठाकुर, रामबाबू सिंह फौजी, राधा कांत मिश्र, पं. विद्यानंद मिश्र, पं. दुर्गानंद झा, अरुण झा, बलभद्र झा, प्रकाश ठाकुर, रत्नेश्वर झा, आनंद झा, रीता देवी, नीलम झा, सुनीता देवी, हरिनारायण झा, उमेश झा, सुनील झा, लाल बाबू झा, पंकज मिश्रा, जयराम झा, पिगंबर ठाकुर, मनोज मिश्र सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।
















