-शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता एवं सूखा-गीला कूड़ा कचरे के प्रति शहरवासियों को किया जागरूक रुझान
गाजियाबाद। स्वच्छ भारत मिशन-2022 के नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही एवं यूपी यूथ आईकन-2021 के सागर कसाना एवं नगर निगम की टीम ने मंगलवार को जन जागरूकता अभियान चलाया। नगर निगम के कविनगर जोन अंतर्गत वार्ड संख्या-67 कविनगर में आरडब्ल्यूए पदाधिकारी के साथ अभियान चलाया गया। नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की अन्य ब्रांड एंबेसडर के साथ भी अभियान चलाए जा रहे हैं तथा शहर की स्वयंसेवक संस्था भी सहयोग कर रही हैं।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में कोविड-19 नियमों का ध्यान रखते हुए कार्रवाई कराई जा रही है। ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता के प्रति एवं सूखा-गीला कूड़ा कचरे के प्रति शहरवासियों का रुझान बढ़े। इनके सहयोग से अन्य लोग भी जागरूक हो। सागर कसाना ने बताया कि मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में नगर निगम द्वारा कचरा पृथक्करण की विशेष सुविधाएं शहरवासियों को मुहैया कराई गई है। इनका हमें पालन करना चाहिए। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन गाडिय़ों में दिए गए चार प्रकार के बीन का प्रयोग करना चाहिए। कोविड-19 के नियमों का पालन पूर्ण रूप से करना है जिससे कोरोना संक्रमण को बढ़ावा ना मिले। होम कंपोस्टिंग के बारे में भी शहर वासियों को जागरूक किया गया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान से ना केवल शहरवासियों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही हैं। बल्कि उन जानकारियों को अपने दैनिक आदतों में भी लाया जा रहा है।जिससे कचरा पृथक्करण एवं होम कंपोस्टिंग से शहर को काफी लाभ प्राप्त होगा। इस प्रकार के कार्यक्रम की रूपरेखा रोजाना बनाई जा रही है।नगर निगम के सभी पांचों जोन क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
















