संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याएं

-संभव जनसुनवाई में 10 संदर्भ हुए प्राप्त, सबसे अधिक जलकल विभाग से मिली शिकायत
-शहर हित में तीव्रता से शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी दिखाए तेजी: विक्रमादित्य सिंह मलिक

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में संभव जनसुनवाई का आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य, उद्यान, प्रकाश, जलकल एवं निर्माण विभाग संबंधित 10 संदर्भ प्राप्त हुए। नगर आयुक्त संभव जनसुनवाई में आए फरियादियों की शिकायतों को सुना। ज्यादातर शिकायतें जलकल विभाग से प्राप्त हुई। जिस पर नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जलकल विभाग के चार और टैक्स विभाग के दो, निर्माण विभाग के तीन एवं जन्म मृत्यु संबंधित एक संदर्भ प्राप्त हुआ। नगर आयुक्त ने बताया संभव में प्राप्त होने समस्याओं पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाती है। इसके अलावा भी प्रतिदिन प्राप्त होने वाली समस्याओं पर भी तीव्रता से कार्यवाही शहर हित में कराई जा रही है।

शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। घंटे की तर्ज पर समस्याओं के समाधान करने का प्रयास विभाग द्वारा किया जाता है। जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, प्रकाश विभाग, जलकल विभाग, निर्माण विभाग शिकायतों के आधार पर तुरंत एक्शन लेते हुए कार्यवाही कर रहे हैं। मांग संदर्भ पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम में आयोजित संभव जनसुनवाई के दौरान अधिकांश समस्याएं विजयनगर जोन से प्राप्त हुई। जिनका समाधान करने के लिए अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा संभव जनसुनवाई के अलावा अन्य दिनों में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में सभी विभागीय अधिकारी गंभीरता दिखाए। शिकायत के निस्तारण के पश्चात उसका फीडबैक भी लें। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों से कहा अगर आपकी समस्या का तय समय में समाधान नहीं होता है तो फिर निगम में मेरे कार्यालय आकर अपनी शिकायत दें सकते है।

आपकी शिकायतों का निस्तारण करना ही नगर निगम की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। संभव के दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने भी नगर आयुक्त से शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की। जिसमें मुख्य रूप से आंतरिक वार्डों में भी निगम की भूमि पर पौधारोपण को लेकर चर्चा की गई। नगर निगम की रिक्त कराई गई भूमि की बाउंड्री करते हुए उनमें वृहद प्लांटेशन करने की मांग की गई। जिस पर नगर आयुक्त ने उद्यान विभाग को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। संभव जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, जीएम जलकल केपी आनंद, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह उपस्थित रहे।