उद्यान विभाग के कार्यो का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

-शहर को हरा-भरा बनाने में कई संस्थाएं कर रही निगम का सहयोग

गाजियाबाद। शहर में उद्यान विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा जायजा लिया गया। इसी क्रम में वसुंधरा जोन के पार्क, ग्रीन बेल्ट तथा सेंट्रल वर्ज का मुआयना किया। जिसमें नगर आयुक्त ने कई वार्ड का भी निरीक्षण किया। जिसमें उद्यान विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों पर दिशा निर्देश दिए।
उद्यान विभाग के प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह माली, हेड माली तथा सुपरवाइजर के कार्यों पर लगातार नजर बनाए हुए हंै। जिससे शहर में सेंट्रल वर्ज तथा ग्रीन बेल्ट पर विशेष कार्यवाही की जा रही है। नगर आयुक्त द्वारा समय-समय पर उद्यान विभाग के कार्यों का जायजा भी लिया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 89 का भी जायजा लिया।

जिसमें नगर निगम का सहयोग रामप्रस्थ ग्रीन सोसाइटी के द्वारा किया। उनके द्वारा वार्ड 89 के पास को मेंटेन कराया गया और सभी निवासियों के लिए उसको व्यवस्थित किया गया। ताकि वहां पर आने वाले आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो अन्य कई संस्थाओं द्वारा भी नगर निगम का विशेष सहयोग किया जा रहा है। क्षेत्रीय निवासियों ने पार्क के व्यवस्थित होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नगर निगम का आभार व धन्यवाद जताया। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी विभाग के अधिकारी कार्य कर रहे है। पार्कों के सौंदर्यकरण के लिए उद्यान विभाग द्वारा पौध रोपण, सौंदर्यकरण कार्य कराया जा रहा है। जिससे पार्क में आने वाले लोगों को पार्क के अंदर बैठने पर सुखद अनुभव हो। साथ ही नगर आयुक्त द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को भी उपस्थित जनों से साझा किया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि राजकुमार भाटी, रामप्रस्था ग्रीन्स सोसायटी की निदेशक, व अन्य निवासी उपस्थित रहे।